अंबाह में हॉस्पिटल के निर्माण में अवैध चंबल रेत का उपयोग, जिम्मेदार अधिकारी मौन

स्थल:अंबाह, मुरैना,
संवाददाता : आशीष सिंह तोमर
अंबाह : नगर में प्रतिबंधित चंबल रेत खनन के साथ साथ नगर में चल रहे तीन मंजिला अस्पताल के निर्माण में ठेकेदार द्वारा अवैध रेत का उपयोग मेंकिया जा रहा है वहीं कागजों में तो सिंध रेत का उपयोग दर्शाया जाता है लेकिन उपयोग में प्रतिबंधित चंबल नदी के रेत का उपयोग किया जा रहा हैं।
घटना : अंबाह नगर में पोरसा रोड पर मां दुर्गा कृषि भण्डार के बगल में तीन से चार मंजिला बिल्डिंग में प्रतिबंधित चंबल के रेत से हो रहा निर्माण कार्य
अस्पताल के बिल्डिंग निर्माण में कागजों में तो सिंध रेत का कार्य दर्शाया जा रहा है लेकिन प्रतिबंधित चंबल के रेत का उपयोग किया जा रहा है। उच्च न्यायालय ने चंबल की रेत के खनन पर पूर्ण रूप से रोक लगा रखी है। साथ ही इसके उपयोग पर भी रोक है।
सोमवार को मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा ने चम्बल संभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि चम्बल नदी के अवैध रेत पर प्रभावी कार्रवाही करें। कार्रवाही का इंपेक्ट दिखना चाहिये। लेकिन ये कार्यवाही कागज तक ही सीमित रह गई ऐसा लगता है और मुख्य सचिव के द्वारा दिए गए आदेशों के खुलेआम आवेलन हो रही हैं। ऐसा महसूस हो रहा हैं।
उच्च न्यायालय के द्वारा प्रतिबंधित चंबल रेत खनन और उपयोग पर रोक होने के बावजूद भी किस की मदद से ठेकेदार उपयोग में ले रहे है चंबल का रेत का?
क्या ठेकेदारों को प्रशासन के द्वारा पारित नियम कानून का नहीं है भय ?
इन्होंने कहा:-दीपक शर्मा फॉरेस्ट अधिकारी
अभी टीम को अवगत कराकर कार्यवाई के लिए भेजते है
अरविंद माहौर एसडीएम
आज मैं इंदौर मीटिंग में आया हूं। कल आकार जानकारी लेकर कार्यवाई करूंगा।

Subscribe to my channel
Comments are closed.