अंबाह पुलिस की बड़ी कार्यवाही चंबल के रेत से भरा टैक्टर जप्त कर लाया गया अंबाह थाने

आशीष सिंह तोमर की रिपोर्टिंग
मुरैना।सबडिवीजन अंबाह में थाना अंबाह,पोरसा,महुआ,नगरा से भारी संख्या में पुलिस बल इनामी बदमाश को पकड़ने के लिए रूअर गांव पहुंचे।उसी दौरान चंबल के रेत से भरा नीले रंग का सोनालिका टैक्टर जाता दिखाई दिया।जिसको पुलिस बल द्वारा पीछा किया।पुलिस को पीछा करते हुए देखकर टैक्टर चालक ने टैक्टर को भगाया लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर टैक्टर को पकड़ लिया।
उक्त टैक्टर को पुलिस बल द्वारा जब अंबाह थाने ले जाया रहा था। तो कुछ ग्रामीणों ने पुलिस बल को टैक्टर ले जाने से रोकने का प्रयास किया।लेकिन बो सफल नहीं हुए। और पुलिस टैक्टर को जप्त कर अंबाह थाने ले आई।अंबाह DSP रवि भदौरिया जी ने बताया कि एक नीले रंग का सोनालिका टैक्टर जो की चंबल के रेत का अवैध परिवहन करते पाया गया।जिसको जप्त कर अंबाह थाने लाया गया है।जिस पर चंबल के अवैध रेत परिवहन के मामले में कार्यवाही की जा रही है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.