भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

खनिज विभाग कि सह पर हो रहा अवैध उत्खनन.? लिखित शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही।

424
Above News
फाइल फोटो

अजय मसुरहा की रिपोर्टिंग

कटनी।शहर के माधवनगर थाना अंतर्गत मेमर्स लक्ष्मी दास राम जी बॉक्साइट खदान है जो की पर्यावरण अनापत्ति ना मिलने से सुचारू रूप से चालू नहीं हो पाई है और पिछले 4 वर्षों से बंद पड़ी है। मगर बंद पड़ी रहना महज एक दिखावा है जबकि रात के अंधेरे में बड़े-बड़े रसूखदार लोग बंद पड़ी खदान से अवैध बॉक्साइट का उत्खनन सहित लगातार अवैध परिवहन भी कर रहे हैं। रसूखदारों का रसूक इतना है कि जिस खदान से अवैध उत्खनन किया जा रहा है उसके पास ही माधव नगर थाना स्थित है साथ ही संबंधित खनिज विभाग को मेमर्स लक्ष्मी दास राम जी बॉक्साइट खदान से हो रहे अवैध उत्खनन की लिखित जानकारी होने के बावजूद भी विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिससे विभागीय सांठगांठ से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। विभाग के सह के कारण ही रसूखदारों का रासूख चरम में है देखना है कि आखिर यह अवैध उत्खनन कब चलता रहता है और कब जागता है जिले का प्रशासन का स्वाभिमान व कर्तव्य ? या फिर यह धंधा अनवरत चलता रहता ही रहेगा और शासन को लाखों करोड़ों की चपत यूं ही लगती रहेगी.?

जवाबदारों ने ये कहा –

बंद पड़ी बाक्सआइट खदान से हो रहे अवैध उत्खनन की शिकायत मिलने पर मौके पर निरीक्षण किया गया वहां उत्खनन होना नहीं पाया गया ।

पवन कुशवाहा,सहायक खनिज अधिकारी जिला कटनी (म.प्र.)

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper