भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

खाद्य पदार्था की जांच हेतु तहसील स्तर पर जांच दल गठित

267
Above News

मिलावट करने वाले हो जाओ सावधान , खाद्य पदार्थों पर की मिलावट तो होगी कार्रवाई

अखिलेश कुमार शर्मा मोबाइल नंबर 7999140850

शहडोल । कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने आदेश जारी कर खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत दल गठित किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जैतपुर तहसील हेतु तहसीलदार जैतपुर मुनेश्वर विराट, थाना प्रभारी जैतपुर रामकुमार गायकवाल , खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामेन्द्र कुमार सोनी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आर. एन, जाटव, नापतौल निरीक्षक रामसजीवन दहायत एवं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी डॉ अशोक सिंह को इसी प्रकार ब्योहारी तहसील हेतु नायब तहसीलदार ब्यौहारी शिवकुमार सिंह, थाना प्रभारी ब्यौहारी मुन्नालाल रंगडाले, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामेन्द्र कुमार सोनी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आर के ठाकुर नापतौल निरीक्षक रामसजीवन दहायत एवं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी डॉ के.पी.पनिका को इसी प्रकार तहसील बुढार के लिए नायब तहसीलदार बुढ़ार श्रीमती याचिका परतेती, थाना प्रभारी बुढ़ार संजय जायसवाल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामेन्द्र कुमार सोनी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आर एन, जाटव, नापतौल निरीक्षक रामसजीवन दहायत एवं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी डॉ अशोक सिंह को इसी प्रकार तहसील गोहपारू हेतु नायब तहसीलदार गोहपारू रामकिशोर पदमाकर, थाना प्रभारी गोहपारू जय विनय सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामेन्द्र कुमार सोनी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आर एन, जाटव, नापतौल निरीक्षक रामसजीवन दहायत एवं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी डॉ आर.के. पाठक को इसी प्रकार तहसील सोहागपुर हेतु नायब तहसीलदार सोहागपुर श्रीमती सुषमा धुर्वे, थाना प्रभारी सोहागपुर भूपेन्द्रमणि पाण्डेय, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली रागवेन्द्र तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामेन्द्र कुमार सोनी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आर एन, जाटव, नापतौल निरीक्षक रामसजीवन दहायत एवं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी डॉ दिलीप प्रजापति, स्वक्षता निरीक्षक नगरपालिका मोती लाल सिंह को इसी प्रकार तहसील जयसिंहनगर हेतु नायब तहसीलदार जयसिंहनगर भुवनेश्वर सिंह, थाना प्रभारी जयसिंहनगर सतेन्द्र प्रसाद चतुर्वेदी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामेन्द्र कुमार सोनी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्रीमती दीप्ती सिंह, नापतौल निरीक्षक रामसजीवन दहायत एवं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी डॉ साकेत कुमार मिश्रा को जांच दल में शामिल किया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि समस्त जांच अधिकारी खाद्य प्रतिष्ठानों में जांच कर नमूना लेंगे एवं खाद्य पदार्थों दूध व दूध से बने सभी प्रकार के खाद्य पदार्थाें, खाद्य तेल एवं मसाले युक्त सभी पदार्थों की सेंपलिंग एवं लायसेंस की जांच की जायगी। चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला से मौके पर जांच की जायेगी। स्कूल एवं कालेजों में मिलावट के विरूद्ध जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। मध्यान्ह भोजन एवं ऑगनबाडी केन्द्रों में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच चलित प्रयोगशाला के माध्यम से की जावेगी। साथ ही संबंधित अनुविभागीय अधिकारी अधिकारी की अपने क्षेत्र में जांच कार्यवाही पूर्ण कर प्रभावी कार्यवाही कराने की जिम्मेदारी होगी।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper