क्रॉस वोटिंग के बाद आया रिजल्ट खरीद-फरोख्त का लगे आरोप

हिमाचल प्रदेश (प्रकाश चन्द शर्मा)-:बीमार चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू का वोट चुनाव आयोग ने केंसिल कर दिया है। इससे भाजपा के हर्ष महाजन ने चुनाव जीत लिया है। इससे पहले हिमाचल में एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए हुए बहुचर्चित चुनाव का मुकाबला टाई हो गया था।। दोनों दलों कांग्रेस व भाजपा को 34-34 वोट मिले थे । भाजपा ने बीमार चिंतपूर्णी के विधायक सुर्दशन बबलू के वोट पर आपत्ति जताई थी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा पर कांग्रेस विधायकों के खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है। उल्लेखनीय है कुल 9 विधायकों ने क्रास वोटिंग की है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.