भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री जी का शहडोल आगमन पर होगा भव्य स्वागत

239
Above News

भाजपा जिलाअध्यक्ष श्री कमल प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं से स्वागत की की अपील

शहडोल- भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने जानकारी देते हुए गुरुवार को बताया है कि छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री भाजपा छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व इस्पात राज्य मंत्री भारत सरकार माननीय श्री विष्णु देव साय जी शहडोल आगमन होने जा रहा है माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी 1 मार्च 2024 को शहडोल प्रवास पर रहेंगे
माननीय मुख्यमंत्री जी सीधी जिले में कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न होने के पश्चात 1 मार्च दिन शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे हेलीकॉप्टर से शहडोल पहुंचेंगे एवं शहडोल संभागीय मुख्यालय के भाजपा कार्यालय में लोकसभा प्रबंधन समितियां की बैठक एवं कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे एवं लाभार्थी संपर्क व दीवार लेखन अभियान में भाग लेंगे व विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे शुक्रवार की शाम 4:50 में शहडोल जिले से हेलीकॉप्टर द्वारा छत्तीसगढ़ के लिए रवाना होंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय जी के शहडोल आगमन को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कमल प्रताप सिंह जी ने भाजपा के सभी जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारी से शहडोल भाजपा कार्यालय में पहुंचकर माननीय मुख्यमंत्री जी का भव्य स्वागत करने की अपील की है ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper