भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

तो क्या माफिया पर साहब मेहरबान, दबंगई से लग रहे अवैध ईंट भट्ठे,रात में काटे गए 25 पेड़ साल

291
Above News

 ये कैसी कार्यवाही साहब,रात के अंधेरे में जिसने कटाया वृक्ष,दिन के उजाले में उसे दे दी सुपुर्दगी 

अखिलेश कुमार शर्मा मोबाइल नंबर 7999140850

जहां एक और प्रदेश सरकार अवैध कारोबारी एवं माफियाओं पर कड़ी कार्यवाही के आदेश देते हैं वहीं दूसरी तरफ मैदानी हकीकत कुछ और ही बयां करती है अवैध कारोबारी और माफियाओं के आगे नत मस्तक दिखते हैं अधिकारी आखिर ऐसा क्यों। आखिर माफियाओं और अवैध कारोबारी के सामने जाते ही अधिकारी क्यों झुक जाते हैं कार्यवाही से परहेज क्यों करने लगते हैं जैसा अवैध कारोबारी चाहता है अधिकारी वैसे ही कार्यवाही का कोरम पूरा करते हैं आखिर क्यों सब कुछ मामला स्पष्ट होने के बावजूद भी सारे तंत्र अधिकारियों के पास होने के बाद भी आखिर क्यों अवैध कारोबारियों पर अधिकारी पूर्ण रूप से कार्यवाही नहीं कर पाते।

शहडोल। जिले के जयसिंहनगर क्षेत्र में इन दिनों अवैध कारोबारियों के हौसले बड़े दिख रहे हैं वहीं अधिकारियों की कार्रवाई से उनका मनोबल बढ़ रहा है वही अधिकारी भी अवैध कारोबारी के सामने जाते ही अवैध कारोबारी के मनसा अनुरूप कार्यवाही का कोरम पूरा कर देते हैं ऐसा ही एक ताजा मामला प्रकाश में आया है जयसिंहनगर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहिनी का जहां दबंग राम लखन तिवारी के द्वारा रात के अंधेरे में 25 पेड़ साल के वृक्ष शासकीय भूमि से साल के पेड़ काटे गए जिसकी शिकायत भी तहसीलदार के पास हुई लेकिन कार्यवाही शून्य रही जिसने साल बृक्ष चोरी से कटाई उसी को साहब ने सुपुर्दगी दे दी साहब की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लग रहे हैं सवालों के घेरे में साहब।

उपसरपंच संगठन महासमिति ब्लॉक अध्यक्ष ने की शिकायत

उपसरपंच संगठन महा समिति ब्लॉक अध्यक्ष जयसिंहनगर मुकेश गौतम ने तहसीलदार को लिखित शिकायत करते हुए अपने शिकायत पत्र में बताया कि मौजा ग्राम- मोहनी स्थित आ०ख0नं0 400/2 रकवा 2.023 हे०400/3 रकवा 2.023 हे० म०प्र० शासकीय भूमि में लगे लगभग 25 नग साल वृक्षों की रामलखन पिता रामसजीवन तिवारी द्वारा कटाये गये अवैधानिक कटाई की मौके से जाँच की जाए श्री गौतम ने बताया कि ग्राम मोहनी प०६० मोहनी स्थित आ०ख0नं0 400/2रकवा 2.023 हे0 400/3 रकवा 2.023 हे० भूमि न०प्र० शासन दर्ज है। राजस्व अभिलेख है जिसमें लगभग 150 साल के वृक्ष आस पास पूर्व से स्थित है।यह कि रामलखन तिवारी मोहनी निवासी द्वारा साल वृक्षों की कटाई कर अवैध ईट का भट्टा लगाता है तथा इमारती वृक्षों की विक्री भी

अवैधानिक तौर से करता है। रामलखन द्वारा अवैधानिक कटाई की जाती है मेरे द्वारा जयसिंहनगर तहसीलदार को फोन द्वारा सूचना 3 मार्च को सुबह 9:00 बजे किया गया था। जिसके उपरान्त श्रीमान् द्वारा जाँच भी किया गया है, तथा जाँच में 70 नग लट्टा लगभग 10-10 फिट की जप्ती बनाई जाकर आरोपी रामलखन तिवारी को सुपुर्दगी में ही दिया गया जबकि तीसरे निष्पक्ष व्यक्ति या फिर ग्राम पंचायत को सुपुर्दगी में लकड़ी देना चाहिए था। वहीं राम लखन तिवारी ग्राम में कहता है कि मेरा तहसीलदार से तिवारी होने से रिश्ता बनता है इसलिए वह मुझे कुछ नहीं कहेंगे। तथा रामलखन तिवारी द्वारा पूर्व से काटे गये कई इमारती लकड़ी घर के अंदर तथा जमीन के नीचे भी गड्डा कर छुपा कर रखा है जिसे वह विक्रय करता रहता है उपसरपंच संगठन महा समिति ब्लॉक अध्यक्ष जयसिंहनगर मुकेश गौतम ने मांग करते हुए कहा कि शासकीय भूमि से काटी गई लकड़ियों की जप्ती ग्राम पंचायत को देते हुए लकड़ी माफिया पर दण्डात्मक कार्यवाही कि जाऐ । जिसकी जांच कराई जाकर सभी लकड़ी की जप्ती बनाई जाकर विधि संगत कार्यवाही हेतु सक्षम अधिकारी को प्रतिवेदित किया जाना उचित होगा ताकि यथा उचित दण्ड रामलखन तिवारी को मिल सके व अधिक से अधिक जुर्माना लगाकर उसे दण्ड प्राप्त हो ताकि भविष्य में यह लकड़ियों को न काटे।

प्रशासनिक प्रतिक्रिया

हां मुझे मालूम है जानकारी मिली थी मैं मौके पर गया था मेरे साथ मौके पर ग्राम पंचायत सरपंच भी थे मैंने जांच में 70 नग लट्टा लगभग 10-10 फिट की साल बृक्ष के कटे टुकड़े कि जप्ती बनाई वह अवैध रूप से  ईंट भट्ठे का संचालन भी कर रहे हैं मैंने नोटिस भी जारी की है क्योंकि उनका मामला सिविल कोर्ट में चल रहा है मैंने सुपुर्दगी उनको दी है एक भी लकड़ी गायब होगी तो कार्यवाही होगी अभी मैने उनके दस्तावेज मांगाऐ हैं  उनके कागज देखने के बाद वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

दीपेंद्र तिवारी तहसीलदार जयसिंहनगर 

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper