भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

दो दिन में आत्महत्या का दूसरा मामला, अब सफाई कर्मचारी फंदे से लटका

422
Above News

हिमाचल प्रदेश राज्य ब्यूरो प्रमुख (पी सी शर्मा)-:राजधानी शिमला में आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ताजा मामला सदर थाना के तहत लक्कड़ बाजार क्षेत्र का है।
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ताजा मामला सदर थाना के तहत लक्कड़ बाजार क्षेत्र का है। शहर के एक निजी स्कूल में कार्यरत कर्मी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। मृतक की पहचान रोहित(25 ) पुत्र धनीराम गांव पाटली, किरतपुर जिला बिजनौर(उत्तर प्रदेश) के तौर पर हुई है। रोहित हाल में भराड़ी में रह रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की तफ्तीश जारी है। बीते कल छोटा शिमला थाना क्षेत्र में भी पूर्व आईएएस के बेटे ने आत्महत्या की थी। 

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper