बाबा रामदेव को पतंजलि के भ्रामक विज्ञापनों को लेकर जारी किया कारण बताओ नोटिस जारी

दिल्ली (पी सी शर्मा)-:सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को पतंजलि के भ्रामक विज्ञापनों पर बाबा रामदेव को कारण बताओ नोटिस जारी किया और उन्हें अदालत के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, शीर्ष अदालत ने अवमानना कार्यवाही पर जवाब दाखिल नहीं करने के लिए पतंजलि आयुर्वेद और इसके प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्णन के प्रति कड़ी आपत्ति जताई. सुप्रीम कोर्ट ने योग गुरु और बालाकृष्ण को उसके समक्ष पेश होने और कंपनी के उत्पादों तथा उनकी औषधीय प्रभावकारिता के विज्ञापन से संबंधित अवमानना कार्यवाही का जवाब देने का निर्देश दिया. शीर्ष अदालत इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें टीकाकरण अभियान और आधुनिक दवाओं के खिलाफ रामदेव द्वारा अभियान चलाने का आरोप लगाया गया था।

Subscribe to my channel
Comments are closed.