सेपकटकरा फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 26वीं सब जूनियर एवं 27वीं जूनियर सेपकटकरा नेशनल प्रतियोगिता का आयोजन

शहडोल।सेपकटकरा फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 26वीं सब जूनियर एवं 27वीं जूनियर सेपकटकरा नेशनल प्रतियोगिता का आयोजन 26 से 30 मार्च तक दावनगेरे (कर्नाटक) में किया जा रहा है।
शहडोल सेपकटकरा संघ के सचिव रामकिशोर चौरसिया ने बताया कि इस नेशनल प्रतियोगिता के लिए मध्यप्रदेश सेपकटकरा दल 25 जनवरी को सुबह जबलपुर से दावणगिरी (कर्नाटक) के लिए रवाना होगी। उक्त प्रतियोगिता हेतु मध्यप्रदेश टीम में शहडोल जिले के 8 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जिसमें सब जूनियर बालक खिलाड़ियों में सार्थक सिंह, बालिका वर्ग में रिचा गुप्ता, साक्षी द्विवेदी एवं अभिरुचि सिंह तथा जूनियर बालक वर्ग में तुषार जयसवाल एवं बालिका वर्ग में खुशबू साहू, ऋषिका वर्मा, वंदना सिंह और टीम कोच के रूप में संघ के सहसचिव संजय सिंह कंघीकार का चयन हुआ है।
बताया गया कि उक्त टीम में टाइम पब्लिक स्कूल के सर्वाधिक 3 खिलाडी एवं खेल प्रशिक्षक संजय सिंह कंघीकार चयनित हैं ।
इस अवसर पर टीम को संघ के अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव , उपाध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा , सहायक संचालक खेल रईस खान,जिला खेल अधिकारी आदिवासी विकास अजय द्विवेदी , शांति देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल संचालक राजन शर्मा, टी.पी. एस. संचालक जितेन्द्र शुक्ला, युवराज सिंह, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी।

Subscribe to my channel
Comments are closed.