नागोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता 120,000रुपए कीमत का गांजा के 32 पेड़ बरामद आरोपी गिरफ्तार

तुलसीदास बैरागी की रिपोर्ट
सतना : नागोद पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आशुतोष गुप्ता एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतना (देहात ) श्री विक्रम सिंह कुशवाह के निर्देशन में एवं एसडीओपी0 महोदया नागौद श्रीमती विदिता डागर ( IPS ) के द्वारा आगे बढते कदम युवा नशा निवारण कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसके तहत अनुभाग के सभी थाना क्षेत्रों को नशा मुक्ति की दिशा में ले जाने के लिये कदम बढाये जा रहे हैं जिस हेतु मादक पदार्थों की खेती, परिवहन, वितरण एवं सेवन के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जा रही है । युवा पीढी ही हमारा भविष्य है और अपने भविष्य को सुरक्षित रखने के लिये यह आवश्यक है कि उन्हें मादक पदार्थों जैसे कि शराब , गांजे, अफीम कोरेक्स इत्यादि के सेवन से बचायें । इसी आवश्यकता को मद्देनजर रखते हुये थाना प्रभारी नागौद अशोक पाण्डेय के नेतृत्व में निम्नानुसार कार्यवाही की गई –
आज दिनांक 23.02.2024 को जुर्म जरायम पतारसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दुष्यंत कुमार शुक्ला निवासी गढी टोला उमरहट थाना नागौद का अपने खेत में बने अहरी मे बारी में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा के पेड़ पौधे लगाया हुआ है मुखबिर सूचना की तस्दीकी एवं उचित कार्यवाही हेतु मय स्टाफ एवं साक्षी के मुखबिर के बताये स्थान पर ग्राम उमरहट गढी टोला भौंसहा हार पहुंचकर रेड कार्यवाही कर संदेही दुष्यंत कुमार शुक्ला को दस्तयाब कर उसका पूरा नाम पता पूंछा जो कि अपना नाम दुष्यंत कुमार शुक्ला पिता स्व.श्री बैकुण्ठ प्रसाद शुक्ला उम्र 68 वर्ष निवासी गढी टोला ग्राम उमरहट थाना नागौद जिला सतना म.प्र. का होना बताया जिसे सूचना से अवगत कराया संदेही दुष्यंत कुमार शुक्ला के अहरी में बारी अन्दर तलासी ली गई जहां दुष्यंत कुमार शुक्ला के आधिपत्य भूमि पर 32 नग गांजा के छोटे बडे हरे पेड़ पौधे लगे मिले । उक्त लगे 32 नग छोटे बडे हरे गांजा के पेड कुल बजन 18 कि.ग्रा 200 ग्राम को बरामद किया गया व संदेही दुष्यंत कुमार शुक्ला पिता स्व.श्री बैकुण्ठ प्रसाद शुक्ला उम्र 68 वर्ष निवासी गढी टोला ग्राम उमरहट थाना नागौद जिला सतना म.प्र.का कृत्य धारा 8/20 बी एनडीपीएस0एक्ट का अपराध धारा कारित करना पाये जाने से मादक पदार्थ गांजा के 32 नग छोटे बडे हरे पेंड जिनका कुल बजन 18 किलो 200 ग्राम कीमती 1,20,000/रुपये मादक पदार्थ गांजा के पेंड को साक्षियों के समक्ष जप्त किया गया । आरोपी दुष्यंत कुमार शुक्ला पिता स्व.श्री बैकुण्ठ प्रसाद शुक्ला उम्र 68 वर्ष निवासी गढी टोला ग्राम उमरहट थाना नागौद जिला सतना म.प्र. को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जिसे माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया गया ।
जप्त मशरुका – मादक पदार्थ गांजा के 32 नग छोटे बेड हरे पेड़ कुल बजन 18 किलो 200 ग्राम
कीमती 1,20,000/रुपये ।
गिरफ्तार आरोपी – दुष्यंत कुमार शुक्ला पिता स्व.श्री बैकुण्ठ प्रसाद शुक्ला उम्र 68 वर्ष निवासी गढी टोला ग्राम
उमरहट थाना नागौद जिला सतना म.प्र.
सराहनीय भूमिका- उप निरी. मुनेश भारती, सहा.उप निरी. हेमराज सिंह प्रआर.गुलरेज खान,अर्पित सेन,आर.शैलेन्द्र गुर्जर, स्नेह साहू , अनुराग पाण्डेय ।

Subscribe to my channel
Comments are closed.