कांग्रेस ने देश को बर्बाद करने का कार्य व सैनिकों का हमेशा ही अपमान किया है- श्री तोमर

देश सेवा लिए चंबल अंचलचल का नाम हमेशा अग्रणी है तोमर
अंबाह । थरा चंबल अंचल देश सेवा में और अपने प्राणों की आहुति देने वालों की , नौजवानों को देश सेवा के लिए पूरे देश में पहचाना जाता है व पूरे अंचल को अगृणी स्थान प्राप्त है वही चाहे प्रथम विश्व युद्ध हो या पाक युद्ध 1971, का हो चाहे कारगिल का युद्ध हो हमेशा से हमारे चंबल अंचल की युवा शक्ति अपनी शहादत देता रहे हैं यह क्षेत्र शहादत के लिए पूरे देश में अग्रणी व सम्माननीय है या बात शनिवार को लोकसभा चुनावी सभा को संबोधित करते हुए लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी से शिव मंगल सिंह तोमर के लिए चुनावी सभा में संबोधित करते हुए वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष मध्य प्रदेश के नरेंद्र सिंह तोमर ने कही दूसरी ओर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से देश को बर्बाद, सैनिकों का अपमान करने का काम किया है पहले जहां एक और पाकिस्तानियों, आतंकवादियों के द्वारा हमारे सैनिकों के सिर कलम करके विडियो जारी करने का दुस्साहस किया जाता था , फुटबॉल की तरह सैनिकों की शहादत को अपमानित करने, खेलती थी और कांग्रेस की सरकार थी तो जो हाथ में हाथ धरे बैठी रहती थी लेकिन आज हमारे हाथ मजबूत हुए हैं केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार ने सैनिकों को मजबूत, खुली छूट दे रखी है कि अगर कोई भी उधर से एक गोली चलाई तो तुम 10 गोली बिना किसी की हिचकिचाहट के ईंट का जवाब पत्थर से दें वही इस मौके पर पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह मध्य प्रदेश सरकार ने भी शिव मंगल सिंह तोमर के लिए जन समर्थन मांगा वउन्होंने कहाकि नरेंद्र सिंह तोमर के ही अथक प्रयासों से दिमनी विधानसभा को 180 करोड़ की पी डब्लू डी की सड़क स्वीकृत हुई है। और विकास के लिए पैसा कहीं भी आडे नहीं आएगा यह हम वचन देते हैं वहीं इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जिनैश जैन, अंबाह जनपद अध्यक्ष कुमारी बहन मधुरिमा तोमर, पूर्व जनपद अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर, थरा ग्राम पंचायत सरपंच व कार्यक्रम आयोजक भानू प्रताप सिंह तोमर पूरन कक्का , थरा मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह तोमर, युवा मंडल अध्यक्ष आकाश तोमर, उपाध्यक्ष पंकज सिंह तोमर, पूर्व विधायक अंबाह सत्य प्रकाश सखबार सहित सभी मोर्चा, प्रकोष्ठों के भाजपाई, व क्षेत्रीय जनता मौजूद थी।

Subscribe to my channel
Comments are closed.