उप सरपंच संगठन महासमिति ने पंचायतो में चल रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने कमिश्नर को सौंपा शिकायत पत्र

शहडोल संभाग के पंचायतो में चल रहे भ्रष्टाचार की
शिकायतों पर गंभीरत से जांच कर कार्यवाही की मांग अखिलेश कुमार शर्मा
अखिलेश कुमार शर्मा मोबाइल नंबर 7999140850
शहडोल।उप सरपंच संगठन महासमिति मध्य प्रदेश द्वारा भ्रष्टाचारमुक्त ग्राम विकास की अवधारणा को साकार करने के उद्देश्य से जनहित में कार्य किये जा रहे है।उप सरपंच संगठन महासमिति संचालक प्रभाकर तिवारी ने आज कमिश्नर शहडोल को संभाग में पंचायतों में हो रहे भ्रष्टाचार से अवगत कराते हुए शिकायत पत्र सौंपा।उप सरपंच संगठन महासमिति संचालक प्रभाकर तिवारी ने कमिश्नर को दिए गए शिकायत पत्र में कहा कि प्रायः यह देखा जा रहा है कि ग्राम पंचायतों में आम जनों की कुछ न कुछ समस्याएं रहती है जिनका कार्यालयीन समाधान ग्राम पंचायत से होता है किन्तु ग्राम पंचायत समय पर खुलते ही नहीं तथा कई ग्रामों में ग्राम पंचायतों में हमेशा ताला लगा रहता है,आमजन पंचायतों के चक्कर लगाते परेशान रहते है।कई लोगों की यह भी शिकायत है कि जो भी आवेदन पंचायत में व सरपंच अथवा सचिव को दिऐ जाते है उनकी पावती प्राप्त नहीं होती और उनके आवेदनों पर कार्यवाही भी नहीं होती, बाद में सरपंच व सचिव अन्य संबंधितों के द्वारा कहाजाता है कि आवेदन गुम हो गया या आपने नहीं दिया हैं इस पावती न होने से व्यक्ति कुछ कह भी नहीं सकता और अनावश्यक परेशान होता रहता है, तथा संबंधित की जवाबदेही सुनिश्चित नहीं हो पाती है।उप सरपंच संगठन महासमिति संचालक प्रभाकर तिवारी अपने पत्र में बताया कि माननीय महोदय को समाचार पत्रों आदि के माध्यम से विदित होता होगा कि विभिन्न ग्राम पंचायतों में शासन द्वारा जनहित में संचालित योजनाओं में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है जिनकी शिकायतें लोगों द्वारा, उप सरपंचों द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष की जाती है किन्तु उन पर कोई कार्यवाही अथवा जांच आदि नहीं होती है इस कारण ग्राम पंचायातों संबंधित अधिकारी/कर्मचारी सरपंच, सचिव , रोजगार सचिव आदि जमकर भ्रष्टाचार कर रहे है तथ उनका मनोबल भी बढ़ रहा है, जिस पर अंकुश लगाया जाना नितान्त आवश्यक है। श्री तिवारी ने कमिश्नर से मांगा करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों से संबंधित जो पोर्टल बना है जिसमें जिला एवं जनपद के अलावा सरपंच एवं सचिव आदि को जोड़ा गया है जिसमें शासन की विभिन्न योजनाओं
की जानकारी पंचायतों से संबंधित निर्देश / आदेश ग्राम पंचायतों के लिये होता है उसमें उप सरपंचों को भी जोड़ा जाये जिसमें शासन की योजनाओं की जानकारी आम जनमानस को हो सके। प्रजातंत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु उपरोक्तानुसार आदेश जारी करने की कृपा की जाए।

Subscribe to my channel
Comments are closed.