आखिर कौन बचाएगा भ्रष्ट सचिव,रोजगार और इंजीनियर से ग्राम पंचायत मझौली को साहब

ग्राम पंचायत में कराए गए कार्यों की करा लो जांच साहब भ्रष्टाचार हो जाएगा उजागर-इकबाल
अखिलेश कुमार शर्मा मोबाइल नंबर 7999140850
शहडोल। आदिवासी अंचल होने के कारण शहडोल जिले में विकास की गंगा तो बह रही है पर मैदानी हकीकत अगर देखा जाए तो ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी विकास अपनी विवशता के आंसू बहा रही है हां पर एक बात जरूर है कि संबंधित विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों ने काफी विकास किया है शहडोल जिले के गोहपारू जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायतों में संबंधित विभाग के कर्मचारियों के द्वारा जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है पर संबंधित उच्च पद पर बैठे अधिकारी न सुनने को तैयार ना देखने को तैयार आखिर क्यों वही सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि जनपद पंचायत गोहपारू के मुखिया आंख कान बंद कर चुप्पी साधे आखिर क्यों बैठे हैं।
उपसरपंच ने कलेक्टर से की शिकायत पर कार्यवाही शुन्य
ग्राम पंचायत मझौली के उपसरपंच मो इकबाल एवं पंचगणों ने जिले के मुखिया कलेक्टर को शिकायत पत्र दिया ग्राम पंचायत मझौली के उपसरपंच मो इकबाल ने बताया कि ग्राम पंचायत मझौली के सरपंच/सचिव एंव रोजगार सहायक तीनों व्यक्ति एंव उपयंत्री के द्वारा समस्त कार्यों को गलत तरीके से कार्य किया जाता है हमारे ग्राम पंचायत के राम सिंह गोड के घर से पनभरा तालाब तक सी०सी० रोड का कार्य किया गया जो कि शासन के मापदण्ड के अनुसार ना तो रेता, गिट्टी व सीमोन्ट मिलाते है और सरपंच से कोई भी जानकारी मांगी जाती है तो नहीं देता है और कहता है जो आप को करना हो कर सकते है काम ऐसे ही चलेगा। इसी प्रकार 15 वित्त में पुलिया निर्माण का कार्य एंव विधायक मद से दो पुलिया का कार्य कराया गया है कार्य पूर्ण हुए 2 महीना हुआ है और पुलिया का आधा हिस्सा डह चुका है, एवं रोजगार गारंटी से लघु तालाब बनाया गया है जो कि अभी तालाब में काली मिट्टी पड़ना था वह नहीं पड़ा सिर्फ 2- 4 ट्राली डलवाया गया है और पानी से कुटाई, पिटाई नहीं किया गया बहुत तालाबों में सिर्फ टेंकर खड़ा कर फोटो खींच कर लगाय कर फर्जी बिल लगाया गया है और राशि निकाल लिया गया है।
हम अपने ग्राम पंचायत का विकास चाहते हैं विनाश नहीं
ग्राम पंचायत मझौली उपसरपंच मो इकबाल ने कलेक्टर से मांग करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत मझौली में भारी भ्रष्टाचार कर सरपंच/सचिव, रोजगार सहायक एवं उपयंत्री के सहयोग के मूल्यांकन करा कर फर्जी बिल लगाकर राशि का आहरण कर लिये जाने की जॉच कराया जावे जिससे कराये गये।भ्रष्ट कार्य उजागर हो सके ग्राम पंचायत मझौली के भ्रष्ट सचिव, सरपंच व रोजगार सहायक एवं आवक शाखा सहयोगी उपयंत्री के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही किया जाऐ राशि वसूली की कार्यवाही भी की जाए।

Subscribe to my channel
Comments are closed.