भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

वरिष्ठ नागरिक पेंशनर एसो.अनूपपुर की बैठक जैतहरी में संपन्न

246
Above News

अनुपपुर।वरिष्ठ नागरिक पेंशनर एसोसिएशन मध्यप्रदेश जिला शाखा अनूपपुर की विशेष बैठक आज दिनांक 26 मई 24 को कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैतहरी में दोपहर 12.30 बजे शुरू होकर सायं 4 बजे संपन्न हुई,इस बैठक में 7 पेंशनर्स साथियों ने वरिष्ठ नागरिक पेंशनर एसोसिएशन जिला अनूपपुर की आजीवन सदस्यता ग्रहण किए, एसोसिएशन के संभागीय निर्वाचन अधिकारी श्री शंभू प्रसाद तिवारी जी की अध्यक्षता में अनूपपुर जिलाध्यक्ष श्री राधे श्याम मिश्रा के प्रस्ताव पर जिला कार्यकारिणी में श्री दिलीप कुमार मिश्रा को सचिव  श्री विनोद शर्मा को कोषाध्यक्ष,श्री उमाशंकर सोनी को जैतहरी ब्लाक अध्यक्ष तथा श्री केदार प्रसाद तिवारी को सचिव पद पर सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया, एसोसिएशन के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं संभागीय अध्यक्ष राम लखन तिवारी ने बतलाया कि शेष तहसील/ब्लाक अध्यक्षों एवं जिला कार्यकारिणी में नियुक्तियां  शीघ्र कर दी जाएंगी,बैठक में शहडोल से प्रांतीय प्रवक्ता श्री शंभू प्रसाद तिवारी, वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं संभागीय अध्यक्ष शहडोल श्री राम लखन तिवारी,प्रांतीय सचिव श्री के.पी.शर्मा, जिलाध्यक्ष शहडोल डॉ परमानंद तिवारी, संभागीय सचिव श्री के.के.सिंह ने संगठन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए अपने अपने ओजस्वी विचार व्यक्त किए,आभार प्रदर्शन जिलाध्यक्ष श्री राधे श्याम मिश्रा ने किया,

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper