भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मतगणना स्थल पर मीडिया कर्मी अपने मोबाईल, मीडिया कक्ष तक ही ले जा सकेंगे

202
Above News
तुलसीदास बैरागी की रिपोर्ट

सतना : लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए मतगणना आगामी 4 जून को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्रमांक-1 सतना में होगी। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री स्वप्निल वानखेड़े ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना स्थल में गणना कक्षों में किसी भी प्रकार का मोबाइल, लैपटॉप एवं इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस सख्ती से प्रतिबंधित रहेगा। गणना कक्षों में केवल प्रेक्षक के अलावा और किसी को भी मोबाइल साथ में ले जाने की इजाजत नहीं होगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना स्थल पर प्राधिकृत प्रवेश पत्र के बिना किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जायेगा। मीडिया प्रतिनिधि अपने मोबाइल फोन मीडिया कक्ष तक ही ले जा सकेंगे। मतगणना कक्ष में मीडिया प्रतिनिधि केवल कैमरा बिना स्टैण्ड के ले जा सकेंगे। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्राधिकार पत्र धारक मीडिया प्रतिनिधि जनसम्पर्क अधिकारी के साथ मतगणना कक्ष में 3-4 व्यक्तियों के समूह में ही जा सकेंगे। मतगणना कक्ष में कैमरा स्टेण्ड या ट्रायपोड ले जाने की अनुमति नही हैं। मीडिया प्रतिनिधियों से अपेक्षा की जाती है कि वे मतगणना कक्ष में अपने कैमरे से ऐसा कोई फोटो न खींचे, जिससे मतगणना की गोपनीयता भंग होती हो। सतना संसदीय क्षेत्र की मतगणना कार्य के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों को मतगणना कक्षों में भ्रमण कराने के लिये जनसंपर्क अधिकारी राजेश सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी की सहायता के लिये विधानसभावार कर्मचारियों की नियुक्ति स्कार्ट के रुप में लगाई गई है। इसमें विधानसभा चित्रकूट के लिये एपीओ शिवरतन सिंह, रैगांव के लिये सहायक ग्रेड-3 केबी गर्ग, सतना के लिये पीसीओ केपी सिंह, नागौद के लिये बीसी अजय द्विवेदी, मैहर के लिये बीसी विष्णु बागरी, अमरपाटन के लिये एडीओ राजललन बागरी एवं रामपुर बघेलान विधानसभा के लिये आरएईओ कुलदीप त्रिपाठी की ड्यूटी लगाई गई है। रिजर्व में प्रभारी बीपीओ रजनीश जायसवाल को रखा गया है।

JansamparkMP

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper