भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

विधायक ने किया आम जनमानस की समस्याओं का निराकरण

300
Above News
तुलसीदास बैरागी की रिपोर्ट 9826935380

सतना :- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व सांसद खजुराहो, नागौद विधायक ने नागौद विधानसभा के अंतिम छोर महुआखेरा एवं नैगवां जाकर आम जनमानस की समस्याएं सुनते हुए महुआखेरा में जल समस्या का निराकरण करते हुए हैंड पंप खनन एवं हैंड पंप में विद्युत मोटर के लिए के लिए पी.एच.ई अधिकारियों से चर्चा किया | महुआखेरा एवं नैगवां के लोगों को खाद्यान्न लेने के लिए 10 किलोमीटर दतुनंहा जाना पड़ता है उसका निराकरण करते हुए विधायक जी ने कहा कि शीघ्र अति शीघ्र दोनों गांव के बीच में आम जनमानस को खाद्यान्न वितरण के लिए उप केंद्र खोला जाएगा तथा नैगवां में सूदुर सड़क बनवाया जाएगा एवं जिन लोगों का वृद्धा पेंशन में नाम छूट गया है उन लोगों का नाम वृद्धा पेंशन में जुड़वाया जाएगा | उक्त जन समस्या निवारण कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री श्री कृष्ण द्विवेदी (एडवोकेट), भारतीय जनता पार्टी मंडल जसो के मंडल अध्यक्ष कृष्ण शरण सिंह “धुन्नी राजा”, ग्राम पंचायत दतुनंहा सरपंच रामकरण मिश्रा, मुक्ती नारायण द्विवेदी, रामकेश द्विवेदी, ब्रजकिशोर द्विवेदी, वीरेंद्र कुमार द्विवेदी, मनीष द्विवेदी, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष रोहिणी प्रसाद मिश्रा, रामदास द्विवेदी, रामकरण द्विवेदी, श्रीकांत द्विवेदी, सरमन विश्वकर्मा, रामचरण विश्वकर्मा, सुरेश विश्वकर्मा, आशुतोष विश्वकर्मा, शिवनंदन विश्वकर्मा, मुन्नीलाल चौधरी, राजेश चौधरी, रामजनी चौधरी, मुन्ना चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे|

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper