खनिज विभाग द्वारा खनिज परिवहन जॉच में रेत व गिट्टी अवैध परिवहन करते 05 वाहन जब्त

ब्यूरो प्रकाश पड़ियार की रिपोर्ट
झाबुआ । कलेक्टर नेहा मीना के खनिज अवेध उत्खनन परिवहन पर कार्यवाही के निर्देशों के अनुक्रम में खनि अधिकारी राकेश कनेरिया के मार्गदर्शन में खनि सर्वेयर आलिशा रावत द्वारा गुरुवार को विभागीय अमले के साथ आकस्मिक भ्रमण कर खनिज परिवहन की जॉच की गई।
जॉच दौरान थांदला में ट्रैक्टर क्रमांक MP45AC1773 में रेत, काकनवानी में डम्पर क्रमांक GJ 13W2177 में गिट्टी व काकनवानी में रेत के दो डम्पर क्रमांक GJ 20X5555 एवं RJ 09JD5280 तथा काकनवानी में रॉकफोसफटे का 01 डम्पर क्रमांक GJ 16A1999 अवैध परिवहन करते पाये जाने से जब्त कर क्रमशः थाना प्रभारी काकनवानी व थांदला की अभिरक्षा में रखे गये। जब्त वाहनों के मालिकों के विरुद्ध मध्यप्रदेश अवैध उत्खनन परिवहन तथा भंडारण का निवारण नियम 2022 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जावेगी।

Subscribe to my channel
Comments are closed.