भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अवैध संबंध के चलते पत्नी ने प्रेमी व अन्य के साथ मिलकर पती का घोटा गला,हुई मौत

272
Above News

पुलिस ने बिहार के दो आरोपी भाईयों को किया गिरफ्तार,आनलाइन लुडो गेम से हुई थी पहचान

देवदत्त धानेश्वर जिला ब्यूरो चीफ बालाघाट

बालाघाट। थाना कंटगी में दिनांक 2/6/2024 को सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड नंबर 4 कंटगी में पवन पिता तुलाराम नामदेव की हत्या की सूचना पर मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गई जांच एवं मृतक की पीएम रिपोर्ट पर प्रथम दृष्टया पवन नामदेव की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गला घोटकर हत्या करना पाए जाने से थाना कटंगी में अपराध क्रमांक 243/24 धारा 302 भादवि का पंजीबद्ध किया गया।
प्रकरण गंभीर प्रकृति का होने से मृत्यु के कारणों का खुलासा एवं अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय बालाघाट श्री समीर सौरभ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालाघाट श्री विजय डाबर के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कटंगी श्री माणकमणी कुमावत के मार्गदर्शन में अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।
गठित टीम के द्वारा लगातार घटनास्थल के आसपास लोगों एवं मृतक के परिजनों एवं विश्वसनीय मुखबीरों से पूछताछ कि जा रही थी जो मृतक पवन नामदेव के परिजनों द्वारा मृतक की पत्नी सरिता नामदेव के ऊपर संदेह व्यक्त करने पर सरिता नामदेव के सीडीआर के आधार पर विधिवत गहन पूछताछ की गई जिसके द्वारा प्रेमी इम्तियाज आलम निवासी मोतिहारी बिहार व उसके भाई असलम आलम के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से दिनांक 1या 2 जून कि दरमियान रात्रि में पवन नामदेव की उसके घर अंदर कपड़े से मुंह दबाकर व गले में रस्सी बांधकर व हाथ से गला घोटकर हत्या कर दी गई है। दिनांक 3/6/2024 को संदेही सरिता नामदेव को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जो आरोपियां न्यायिक अभिरक्षा में निरुद्ध है।

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी एवं पूछताछ–
आरोपिया सरिता नामदेव के सीडीआर साक्ष्य के आधार पर आरोपी इम्तेयाज आलम एवं उसके भाई असलम आलम को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित पुलिस टीम द्वारा पकड़ा गया। जिन्हें अभीरक्षा में लेकर थाना में विधिवत पूछताछ करने पर आरोपी इम्तेयाज ने पुलिस पूछताछ में बताया कि ऑनलाइन लूडो गेम खेलते वक्त कटंगी की सरिता नामदेव से उसकी जान पहचान व मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान हुआ था बातचीत दौरान दोनों में प्रेम हुआ करीब डेढ़ दो वर्ष पहले सरिता नामदेव के बुलाने पर कटंगी आया था तथा सरिता नामदेव ने उसके रुकने की व्यवस्था की थी इन दोनों में प्रेम प्रसंग बढ़ता गया और हमेशा साथ में रहने की ठानी जिसके लिए आरोपियां सरिता एवं प्रेमी इम्तियाज को दिनांक 24/5/2024 को कटंगी बुलाई पवन को करने के आप आई इम्तियाज ने अपने भाई असलम आलम को बिहार से कटंगी बुलाया दिनांक एक या दो जून कि दरमियानी रात में आरोपिया सरिता नामदेव ने अपने प्रेमी इम्तियाज आलम एवं उसका भाई असलम आलम के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से मृतक पवन नामदेव की गला घोटकर हत्या कर दी। दोनों गिरफ्तार आरोपीगणों को पुलिस पूछताछ उपरांत माननीय न्यायालय न्यायिक अभिरक्षा हेतु पेश किया जाएगा।

सराहनीय भूमिका-
वहीं उक्त कार्यवाही में प्रमुख रूप से जयंत मर्सकोले थाना प्रभारी, दीपक गौतम उप निरीक्षक, पेंडारी लाल अहाके स उप निरीक्षक, सतीश गेडाम स उप निरीक्षक, तरुण सोनेकर स उप निरीक्षक,देवेंद्र चौधरी प्र आरक्षक, प्रवेश वर्मा, सोवेन्द्र डहरवाल आर, शिवम बघेल, विमलेश सिसोदिया, रवि प्रजापत, नवीन धुर्वे, राबिया महिला आर, भारती चंदेल व रश्मि सूर्यवंशी सहित अन्य सभी कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा है।

इनका कहना है।
2/6/2024 को पवन नामदेव नामक व्यक्ति कि कंटगी थाना अन्तर्गत एक घर के अंदर लाश मिली थी जिसमें जो है थाना कंटगी में अपराध क्रमांक 243,302 अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था जब सम्पूर्ण घटना क्रम कि जांच कि गई मृतक कि पत्नी सीडीआर और अन्य साथियों ने जो काम किया था पता चला कि सरिता के बिहार के रहने वाले दो लड़के जिसमें इम्तेयाज के साथ में प्रेम प्रसंग था उन्हीं के साथ मिलकर मृतक कि पत्नी के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया घटना दिनांक के बाद से जब मृतक कि पत्नी से कड़ाई से पूछताछ कि गई तो घटना स्वीकार कर ली थी वर्तमान में वह जेल में हैं, घटना में जो दो आरोपी थे बिहार के रहने वाले थे इम्तेयाज और असलम इन दोनों को एसडीओपी कंटगी और थाना प्रभारी कंटगी टीम के द्वारा सूचना मिलने पर हिरासत में लेकर पूछताछ कि गई दोनों के द्वारा जुर्म करना स्वीकार किया गया है और दोनों ने ही सरीता के साथ मिलकर मृतक पवन कि गला घोटकर हत्या करना स्वीकार किया गया है।

श्री विजय डाबर
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालाघाट

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper