भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

बदनावर की बेटी ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा उत्तीर्ण कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर चयनित हुई

1,036
Above News

धार से श्वेता सोनी की रिपोर्ट

रीना किराड़ वर्तमान में सहायक उपनिरीक्षक के पद पर भोपाल में पदस्थ थी।

धार।बदनावर की होनहार बेटी कुमारी रीना पिता इंदरसिंह किराड़ ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग एमपी पीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर मुख्य कार्यपालन (सीईओ) अधिकारी के पद पर चयन हुआ। बेटी कुमारी रीना किराड़ वर्ष 2018 से सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) के पद पर पुलिस मुख्यालय महिला अपराध शाखा भोपाल में वर्तमान में पदस्थ थी। कुमारी रीना किराड़ का सीईओ के पद पर चयनित होने पर जिले व तहसील ही नहीं पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया हैं। साथ ही अपने समाज एवं माता पिता व गुरुजनों का नाम भी गौरान्वित कर अपना नाम रोशन किया हैं। कुमारी रीना को सभी लोगों ने बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं दीं। जब हमारे संवाददाता बदनावर की होनहार बेटी कुमारी रीना किराड़ से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि मेरे गुरु एवं मेरे माता-पिता की कड़ी मेहनत और उनके आशीर्वाद से मैं इस मुकाम तक पहुंची हूँ। साथ ही मैंने शिक्षा के सी सराफ विद्यालय से शिक्षा की शुरुआत की थी। यहां से मैंने नन्दराम चोपड़ा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बदनावर से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण कर शेष पढ़ाई इंदौर से की। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुमारी रीना किराड़ के पिता इंदरसिंह किराड़ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढोलाना में लेखापाल के पद पर कार्यरत हैं। वर्तमान में बीईओ कार्यालय बदनावर में भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया हैं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper