भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

चाकू की नोक पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

263
Above News

खरगोन पुलिस द्वारा किया गया लूट का पर्दाफाश

आरोपियों के कब्जे से लूट हुआ फरियादी का मोबाईल व नगदी जप्त
घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकल भी पुलिस ने की जप्त

विपिन सिंह दीवान खरगोन ब्यूरो चीफ
खरगोन । पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज मीना, अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) तरूणेन्द्रसिंह बघेल, अति.पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मनोहरसिंह बारीया व समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी तारतम्य मे थाना बलवाड़ा चौकी बागोद पर चाकू की नोक पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार करने मे बड़ी सफलता मिली है ।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 07.06.2024 को थाना बलवाड़ा चौकी बागोद पर फरियादी राजेश निवासी पालदा थाना करही ने सूचना दी कि, कल रात्री 06.06.2024 के करीब 10-11 बजे जब मै अपने घर ग्राम पालदा जा रहा था, तब रास्ते में खोङी नदी आश्रम के पहले करही रोङ पर 02 लङके एक मोटर सायकल से मेरे पीछे से आये और मेरी मोटर सायकल के आगे उनकी मोटर सायकल अङाकर मुझे रोक लिया और मुझसे मारपीट करने लगे उसमे से एक लङके ने मेरी गर्दन पर चाकू मार दिया जिससे मुझे खून निकलने लगा और वो दोनों मेरा मोबाइल और पर्स जिसमे लगभग 2 हजार रुपये थे छिन कर वहां से भाग गए । उक्त सूचना पर से थाना बलवाड़ा चौकी बागोद पर का अज्ञात बदमाशो के विरुद्ध अपराध क्रमांक 183/24 धारा 394, 324, 341 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper