ढावा, लॉज, होटलों में मदिरा के विक्रय को करें पूर्णतः प्रतिबंधित- कलेक्टर

जिला संवाददाता शिवाकर तिवारी की रिपोर्ट
शहडोल।कलेक्टर तरूण भटनागर ने आबकारी विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर के ढावा, लाज एवं होटलों में मदिरा विक्रय का कार्य तेजी से हो रहा है, इस पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाएं। उन्होने आबकारी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में जहां पर भी बिना लायसेंस के मदिरा का विक्रय किया जा रहा है उस पर रोक लगा कर प्रभावी कार्यवाही करें। उन्होने निर्देश दिए कि जिले में जितनी लायसेन्स युक्त मदिरा दुकानें हैं वे अपने निर्धारित नियत समय से ज्यादा न खुले यह सुनिश्चित करें तथा नियत समय से अधिक समय तक खुलने वाली मदिरा दुकानों पर प्रभावी कार्यवाही कर जानकारी प्रेषित करें।बैठक में कलेक्टर ने कहा है कि मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए की समस्त जिलाधिकारी जनसुनवाई में उपस्थित रहेंगे तथा जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता के साथ कराना सुनिश्चित करेंगे।बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अरविंद शाह, नरेन्द्र सिंह धुर्वे, श्रीमती ज्योति परस्ते, डिप्टी कलेक्टर भागीरथी लहरे सहित अन्य विभाग अधिकारी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.