भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के तत्वावधान रक्तदान शिविर,सांसद बंटी विवेक साहू करेंगे रक्तदान

216
Above News

छिंदवाड़ा जिला ब्यूरों संतोष विश्वकर्मा की रिपोर्ट

छिंदवाड़ा ।ब्लड बैंक में रक्त के स्टॉक की कमी को देखते हुए दिनांक 13 जून,दिन गुरुवार को ज़िला चिकित्सालय में छिंदवाड़ा के नव निर्वाचित सांसद श्री विवेक बंटी साहू रक्तदान करेंगे, उन्होंने छिंदवाड़ा के सभी लोगो से आगे आकर रक्तदान की अपील की है।

इस विषय में और जानकारी देते हुए चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ कृष्ण हरजानी ने बताया कि छिंदवाड़ा ब्लड बैंक में रक्त की कमी की बात जैसे ही छिंदवाड़ा के संवेदनशील सांसद के संज्ञान में आई उन्होंने छिंदवाड़ा के मरीजों को रक्त की कमी न हो, इस हेतु रक्त दान शिविर आयोजन के लिए हमे निर्देश दिए और स्वयं भी रक्तदान करने की बात कही।
यह शिविर जिला अस्पताल छिंदवाड़ा में ही आयोजित किया जा रहा है ताकि रक्तदाता आगे भी निःसंकोच वहां जाकर रक्तदान कर सकें।

दिनांक 13 जून को दोपहर 11 बजे
स्थान जिला अस्पताल
छिंदवाड़ा के सभी युवा और सेवा भावी लोगों का उन्होंने आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा लोग आकर रक्तदान यानी कि महादान करें, और लोगो की जीवन रक्षा मुहिम में अपना योगदान दें।

जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष गरिमा दामोदर एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं एवं समाजसेवी संस्थाओं ने इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper