खरगोन पुलिस द्वारा मोटर साइकल चोर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार करने में पाई सफलता

• आरोपियों के कब्जे से चोरी की 03 मोटर सायकल जप्त ।
• 04 आरोपी गिरफ्तार ।
• पुलिस द्वारा जप्त मश्रुका कुल कीमत लगभग 2 लाख रुपये ।
विपिन सिंह दीवान खरगोन ब्यूरो चीफ
खरगोन । पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री धर्मराज मीना द्वारा जिला खरगोन में हो रही चोरी एवं लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाकर अज्ञात आरोपियों की पतारसी व शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश दिये गये थे । पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री धर्मराज मीना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) खरगोन श्री मनोहर बारिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) खरगोन श्री तरुणेन्द्रसिंह बघेल के मार्गदर्शन मे समस्त अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं समस्त थाना प्रभारीयों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी तारतम्य मे थाना बलकवाड़ा चौकी खलटाका व्दारा मोटर साइकिल चोरी करने वालों के विरुध्द कार्यवाही की गई है ।

Subscribe to my channel
Comments are closed.