ग्राम पंचायत महुदा का पानी टंकी चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट

शहडोल।जैतहरी – अनूपपुर जिले के जैतहरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत महुदा में इन दिनों नल जल योजना का काम चल रहा है | जिसके लिए गांव के अंदर सड़क किनारे खुदाई करके पाइप बिछाने का कार्य चल रहा है | साथ ही गांव में पानी टंकी के निर्माण का कार्य भी चला रहा था | लगभग 3 महीने के अंतराल में पानी टंकी बन तो गया | लेकिन बनने के बाद न तो छपाई के बाद पानी डाला गया , न ही पानी टंकी के सीढ़ियों का निमार्ण सही ढंग से किया गया | साथ ही ग्राम वासियों का कहना है सीसी रोड को तोड़कर के घर के सामने खुदाई तो की गई लेकिन उसका सही ढंग से मरम्मत नहीं किया गया | जिससे नाली के माध्यम से घरों में पानी भरने के खतरा बरसात में बना रहेगा |
पानी टंकी के उद्घाटन के पहले ही सीढ़ियों में आई दरार-
ग्राम पंचायत महुदा में बने पानी टंकी के सीढ़ियों का जब निरीक्षण किया गया, तो टंकी में ऊपर जाने के लिए इस्तेमाल होने वाली सीढ़ियों में, उपयोग के पहले ही जगह जगह दरारे आ गई | साथ ही सीढ़ियों की हालत इतनी खराब है, की ऊपर चढ़ते ही पूरी सीढियां हिलने लगती हैं | इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इसकी स्थिति क्या होगी | आने वाले कुछ ही दिनों में यह ढह जाएगा | इसलिए ग्राम वासियों का कहना है – इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए | और पानी टंकी का निर्माण सही तरीके से किया जाना चाहिए |

Subscribe to my channel
Comments are closed.