भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

नागोद विधायक श्री नागेन्द्र सिंह ने बनाई ग्राम पंचायत की पंचवर्षीय कार्य योजना

404
Above News
तुलसीदास बैरागी की रिपोर्ट 9826935380

सतना :- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व सांसद खजुराहो, नागौद विधायक नागेंद्र सिंह जी ने जनपद पंचायत कार्यालय नागौद में अधिकारियों के एवं भारतीय जनता पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं तथा ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव तथा रोजगार सहायकों के साथ बैठकर ग्राम पंचायत दतुनंहा, रीछुल, दुरेहा, कपुरी की ग्राम पंचायत की पंचवर्षीय कार्य योजना बनाई तथा जिन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पंचायत में करना है उक्त कार्यों को करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया तथा जल समस्या के निराकरण के लिए रीछुल में तत्काल पाइपलाइन की मरम्मत तथा जिन पंचायत में हैंडपंपों की आवश्यकता है तत्काल हैंडपंप करने के लिए निर्देशित किया तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जो जनकल्याणकारी योजनाएं हैं उनको लागू करने के लिए कर्मचारियों को प्रत्येक गांव में जाने के लिए निर्देशित किया | उक्त कार्य योजना बैठक में भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री श्री कृष्ण द्विवेदी (एडवोकेट), भारतीय जनता पार्टी मंडल जसो के मंडल अध्यक्ष कृष्णा शरण सिंह “धुन्नी राजा”, भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति सदस्य मनीष प्रताप सिंह, ज्ञानेंद्र पांडे, वरिष्ठ नेता सूर्य नारायण सिंह, जनपद पंचायत सी.ई.ओ अशोक कुमार मिश्र, जनपद एस.डी.ओ बी.एल गुप्ता, एस.डी.ओ साकेत सुहाने, एम.पी.बी एई एस.के सोनी, इंजीनियर शेखर सेन, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष रोहिणी प्रसाद मिश्रा, बूथ  अध्यक्ष रमेश लोधी, रामेश्वरी मिश्रा, राम भगत विश्वकर्मा , कंछेदी लाल साहू, झल्लू साहू, राम भुवन कुशवाहा, सरपंच पुष्पेंद्र कुशवाहा गुड्डी, जानकी चौधरी, ग्राम पंचायत के सचिव रोजगार सहायक उपस्थित रहे|

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper