भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

उपसरपंच संगठन महासमिति के संचालक ने मुख्यमंत्री एवं अपर सचिव का व्यक्त किया आभार

1,960
Above News

पूरे प्रदेश में शासकीय कार्यालय के कार्यालयीन समय सुबह 10:00 से 6:00 तक सुनिश्चित आदेश जारी

अखिलेश कुमार शर्मा स्थानीय संपादक मोबाइल नंबर 7999140850

शहडोल। पूरे प्रदेश में शासकीय कार्यालय के कार्यालयीन समय सुबह 10:00 से 6:00 तक सुनिश्चित आदेश जारी किया। मुख्यमंत्री मोहन यादव मध्य प्रदेश शासन एवं अपर सचिव मध्य प्रदेश शासन अक्षय कुमार सिंह का उप सरपंच संगठन महासमिति की ओर से स ह्रदय आभार व्यक्त करते हैं उपसरपंच संगठन महासमिति मध्य प्रदेश के द्वारा लगातार धरातल की स्थिति को शासन प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा उपसरपंच संगठन महासमिति के मांगों को गंभीरता से लेते हुए जनहित में आदेश जारी किया गया। देखा जा रहा था कोई भी कार्यालय हफ्तों खुलते ही नहीं थे आम जनमानस कार्यालय के चक्कर काट काट परेशान होती थी कोई सुनने वाला ही नहीं था जिसके लिए उपसरपंच संगठन महासमिति के द्वारा पत्राचार किया गया था उपसरपंच संगठन महासमिति के संचालक प्रभाकर तिवारी ने बताया कि अपर सचिव मध्य प्रदेश शासन अक्षय कुमार सिंह द्वारा आदेश जारी किया गया इस आदेश के लिए अपर सचिव अक्षय कुमार सिंह को भी उपसरपंच संगठन महासमिति की ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद इस आदेश के बाद निश्चित ही आम जनमानस का कार्य समय पर होगा एवं आम जनमानस को भटकना नहीं पड़ेगा।उप सरपंच संगठन महासमिति की ओर से सभी जनप्रतिनिधि सरपंच ,उपसरपंच,पंचों से अपील करता हूं इस आदेश को मध्य प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधि सरपंच,उपसरपंच ,पंच धरातल पर सक्रियता के साथ लागू करने में शासन प्रशासन का सहयोग करते हुए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper