भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

विंध्य क्षेत्र में विकास की नई ऊंचाईयों तक पहुंचने की अपार संभावनाएं-राजेन्द्र शुक्ल

723
Above News

कैट संस्था के सम्मान समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री और राज्यमंत्री श्रीमती बागरी

सतना : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि विंध्य क्षेत्र में विकास की नई ऊंचाईयों तक पहुंचने की अपार संभावनाएं है। आवागमन के लिए सडक मार्ग, रेल मार्ग के साथ ही हवाई मार्ग की सुविधा भी रीवा-सतना सहित विंध्य क्षेत्र में विकसित हुई है। औद्योगिक निवेश के लिए इस क्षेत्र को इस तरह से विकसित किया जायेगा कि औद्योगिक निवेश करने के लिए उद्योग पति यहां स्वयं आना चाहेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल सतना में कैट संस्था द्वारा आयोजित उत्कृश्ट व्यापारियों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, महापौर योगेश ताम्रकार, संयुक्त आयुक्त दीप खरे तथा संस्था अध्यक्ष मनोहर बागवानी, लक्ष्मी यादव, राजाराम त्रिपाठी, मोनिका अवस्थी भी उपस्थित थे।
उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि अब विंध्य क्षेत्र अविकसित इलाका नहीं रहा है बल्कि वह विकास की दौड में अग्रणी क्षेत्र बन गया है। उद्योग और व्यापार रोजगार के अवसर पैदा करते हैं, जिससे आर्थिक क्रांति का सूत्रपात होता है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक निवेश की सभी सुविधायें विंध्य क्षेत्र में उपलब्ध हो चुकी है। रीवा और सतना रेल, सडक, यातायात के साथ ही हवाई सुविधा से भी जुड रहा है। रीवा और सतना दोनों जुडवा भाई है और दोनों ही एक साथ महानगर के रूप में विकसित होंगे। उन्होंने कहा कि सिंगरौली से सतना के फोरलेन हाईवे का कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जायेगा तथा बरगी का सिंचाई जल शीघ्र ही क्षेत्र में लाया जायेगा। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में औद्योगिक क्रांति, पर्यटन क्रांति और हरित क्रांति तीनों के मौजूद होंगी। उस क्षेत्र में गरीबी का नामो-निशान नहीं रहता है। उन्होंने कहा कि रीवा संभाग में 3400 करोड का राजस्व अर्जित किया गया है। यह प्रदेश में प्रथम है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक निवेश क्रय क्षमता बढने से होता है। विंध्य क्षेत्र के जिलों में व्यापार को आगे बढाने में अब इन्फ्रास्ट्राक्चर की कोई कमी नहीं है। उन्होंने व्यापार जगत से आग्रह किया कि विंध्य क्षेत्र में औद्योगीकीकरण और निवेश को बढाने के कार्य में सहयोग करें।
नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने कहा कि जिस तरह से रीवा का विकास हुआ है। उसी तरह का विकास सतना जिले का भी होने का वादा उप मुख्यमंत्री जी ने किया है। सतना को स्मार्ट सिटी बनाने में भी सहयोग मिला है। उन्होंने कहा कि व्यापार जगत के लोग भी संगठित होकर सतना का विकास कर रहे हैं। सभी के सहयोग और प्रयासों से रीवा और सतना महानगर के रूप में विकसित होंगे।
महापौर योगेश ताम्रकार ने कहा कि भामाशाह व्यापारियों के लिए वह प्रेरणा का स्त्रोत है जिन्होंने अपना सर्वस्व अपने देश के लिए अर्पित कर दिया। उन्होंने यह संदेश भी दिया कि व्यापार में हम सब जो भी अर्जित कर रहे है, उसका एक हिस्सा समाज के लिए अर्पित किया जाना चाहिए।
जीएसटी के संयुक्त आयुक्त दीप खरे ने कहा कि सभी व्यापारियों की भूमिका प्रदेश और देश के लिए एक ट्रस्टी की तरह है। जिसमें पूरे देश के लिए देशवासियों से करो का संग्रहण करते हैं। उन्होंने कहा कि विभाग केवल मानीटरिंग करता है और देश के आर्थिक विकास में देशवासियों द्वारा संग्रहित कर विकास के लिए पहुंचाया जाता है। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल और राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने व्यापार जगत के हर क्षेत्र में एक-एक उत्कृश्ट व्यापारी को भामाशाह अवार्ड 2024 प्रदान कर सम्मानित किया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper