भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

चंबलक्षेत्र में नही रुक रहा गन कल्चर रामबरन तोमर की गोली लगने से मौत

433
Above News

चंबलक्षेत्र में नही रुक रहा गन कल्चर, टेटर में हवाई फायरिंग रोकने पर हुए विवाद के बाद रात्रि में बदमाशों ने युवक के घर पर फायरिंग की; रामबरन तोमर की गोली लगने से मौत

अंबाह क्षेत्र में गन कल्चर रूकने का नाम ही नहीं ले रहा
अंबाह थाना अंतर्गत बरेह गांव में बीती रात बाइक सवार बदमाशों ने केशव सिंह तोमर के घर पर की फायरिंग । जिसमें रामबरन तोमर की छाती में गोली लगने से हुई मौत।

मृतक के भाई राजवीर तोमर ने बताया कि बीती रात करीब 07 बजे हरजीवन का पुरा का प्रदीप तोमर हमारे गांव में हवाई फायरिंग कर रहा था तो भाई रामबरन ने उससे फायरिंग करने की मना किया तो मृतक रामबरन की प्रदीप से बहस हुई तब वह ये कहकर चला गया कि रात्रि में वह वापस आएगा तब रोकना। जिसके बाद आक्रोशित बदमाश प्रदीप अपने भाई अमरदीप के साथ अन्य दो तीन लोगों के साथ बाइक पर पहुंचे और ताबड़ तोड़ फायरिंग शुरु कर दी। जिसमे रामबरन तोमर के सीने में गोली लग गई जिसे परिजन अंबाह सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचे जिसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक रामबरन के परिजन सुबह से ही आरोपियों पर नामजद एफआईआर करने व उनके मकानों को जेसीबी से ध्वस्त करने की मांग कर रहे हैं जिसे लेकर अंबाह थाने पर सौ से अधिक ग्रामीण बैठे हुए है। वहीं मृतक के परिजनों की मांग पर अंबाह पुलिस ने प्रदीप तोमर व उसके भाई अमरदीप सहित अन्य तीन लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है फिलहाल मृतक का पीएम किया जा रहा है।

इनका कहना हैं

ग्राम बरेह में बीती रात 11 से 12 बजे के बीच गोली मर कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी । जिसमें एफ आई आर दर्ज कर लिए गई है जिसमें दो व्यक्तियों और तीन अज्ञात के नाम की गई है आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम रवाना कर दी गई है। जल्द ही गिरफ्तारी करेगें।

रवि भदोरिया अंबाह एसडीओपी

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper