भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

डाक्टर प्रवीण तोगड़िया ने लिखा प्रधानमंत्री को पत्र,बांग्लादेश के हिंदुओं की रक्षा के लिए किया हनुमान चालीसा।

532
Above News

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डॉ प्रवीण तोगड़िया ने बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं के ऊपर अत्याचार को गंभीरता से लेते हुए और अपनी संवेदनाएं प्रस्तुत करते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा जिसमें उन्होंने कहा आप जानते हो कि बांग्लादेश में बड़े हिंसक उग्र आंदोलन के कारण संपूर्ण कानून व्यवस्था और सरकार समाप्त हो गई है। भारत सरकार यह सभी घटनाओं के प्रति जागरुक है। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक भी हो गई है और बीएसएफ भी एलर्ट है। आप जानते हैं कि बांग्लादेश में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल हिंदू हेल्पलाइन के मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश रायचंदानी ने हिंदुओं की रक्षा के लिए आज सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया और भगवान हनुमान से प्रार्थना की, कि बांग्लादेश के एक करोड़ से अधिक हिंदुओं की रक्षा करें।आंदोलन करने वाली में बड़ा हिस्सा भारत विरोधी, हिंदू विरोधी ऐसे समुदाय का है जिसमें जमाते इस्लाम की प्रमुख भूमिका है। यह आंदोलन में जानबूझकर हिंदुभी को निसाना बनाकर जगह जगह पर हिंदुओं पर हमले, घरों को लूटना, जलाना, मंदिर तोडना ,मूर्तियों तोड़ना और हिन्दुओं की हत्या का तांडव चल रहा है। भारत सरकार यह सभी स्थिति पर कतर बनाए सत्र कर कदम उठा रही है, उनका अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद स्वागत करतीहै। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद की मांग है। कि बांग्लादेश के हिंदुओं की रक्षा की जाए और बांग्लादेश के हिन्दुओं की रक्षा के लिए अब भी बांग्लादेस में नियंत्रण करते पाले बांग्लादेश के सेना प्रमुख से सीधी बात की जाए। पहले जब ऐसी ही घटना हुई थी तब भारत सरकार बांग्लादेश की सेना के प्रमुख से सीधी बात करके हिन्दुओं की रक्षा करने के लिए उनको बाध्य किया था। हमारा विश्वास है कि भारत सरकार तुरंत बांग्लादेश के सेना प्रमुख से बात करके बांग्लादेश के हिन्दुओं की रक्षा करेगी और उसके लिए आवश्यकता है तो बांग्लादेश को कड़ी चेतावनी भी दी जाए। इसी कड़ी में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल हिंदू हेल्पलाइन के मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश रायचंदानी ने हिंदुओं की रक्षा के लिए आज सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया और भगवान हनुमान से प्रार्थना की,कि बांग्लादेश के एक करोड़ से अधिक हिंदुओं की रक्षा करें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper