कैंडल जलाकर केरल के बायनाड में दैवीय आपदा में मरने वालों को दी गई श्रद्धांजलि

कन्नौज से जिला संवाददाता ऋषि जैन बेबाक शक्ति न्यूज।
कन्नौज। चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय परिसर में केरल के वायनाड में आई दैवीय आपदा में सैकड़ो लोग काल के गाल में समा गए उन दिवंगत आत्माओ की शांति के लिय पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव की अगुआई में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने कहा इस विपत्ति में पूरा देश वायनाड के लोगों के साथ है हम सब ईश्वर से प्रार्थना करते है कि दिवंगत आत्माओ को प्रभु अपने चरणों में स्थान प्रदान करे और मृतक आश्रितो को इस संकट की घड़ी में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे और प्रदेश केन्द्र सरकार से मांग करते है कि जो दो लाख की सहायता दी गई है वो नाकाफी है हम केंद्र और प्रदेश सरकार से मांग करते है कि पीड़ित परिवारों को सरकारी योजना के तहत आवास बनवाया जाए और मृतक लोगो को 10 लाख रुपए प्रदेश सरकार 10 लाख रुपए केन्द्र सरकार द्वारा मुआवजा दिया जाय इस मौके पर मानवेन्द्र सिंह भदौरिया सुरेंद्र कुशवाहा अमित मिश्रा वीरपाल स्भासस मनोज कठेरिया सभासद विनोद यादव इन्तजार अहमद मुजफ्फरअली उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.