भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

बलिया बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हो सकता है आगमन

343
Above News

प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ बलिया यूपी)
बलिया (यूपी) में बलिया बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के संभावित आगमन को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी-प्रवीण कुमार और पुलिस अधीक्षक-विक्रांत वीर ने पुलिस परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया।तहसील पत्रकार-डॉ०सैयद सेराज अहमद ने जानकारी देते हुए हमारे वरिष्ठ संवाददाता-प्रदीप बच्चन को बताया कि
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बता दें कि वर्ष 2022 में बलिया बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया था। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने सेनानियों और उनके आश्रितों को सम्मानित किया था। इस वर्ष भी 19 अगस्त को बलिया बलिदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन का संभावना जताई जा रही है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper