भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

बालूपुर मे विशाल तिरंगा यात्रा का हुआ आगाज़

207
Above News

प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ बलिया यूपी)
बलिया(यूपी) के विधान सभा-सिकंदरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत-बालूपुर में प्रधान प्रतिनिधि व भारतीय जनता पार्टी (एसटी मोर्चा) के जिलाध्यक्ष-चंदन शाह के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाला गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विधान सभा-सिकंदरपुर अंतर्गत ग्राम-बालूपुर में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा”हर घर तिरंगा” के तहत भारी संख्या में बाइक द्वारा प्रधान मंत्री-नरेंद्र मोदी के आदेशानुसार भव्य”तिरंगा यात्रा”निकाला गया।यात्रा का शुभारंभ बालूपुर ग्राम पंचायत सचिवालय से हुआ।भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता और प्रधान प्रतिनिधि व भाजपा एसटी मोर्चा जिलाअध्यक्ष-चंदन शाह ने जानकारी देते हुए हमारे वरिष्ठ संवाददाता-प्रदीप बच्चन को बताया कि आजादी की लड़ाई में सैकड़ों बलिदानियों के कारण हम स्वतंत्र हैं।शहीदों की कुर्बानी और बहादुरी को हमें सदा याद रखनी चाहिए।ताकि आज़ादी का मतलब हम समझ सकें।तिरंगा यात्रा के दौरान अमर बलिदानियों की गाथाओं को स्मरण करते हुए,राष्ट्रीय ध्वज के साथ भारतमाता के जयकारों के उद्घोष से समूचा बालूपुर/छपरापार/कसमापुर गांव गुंजायमान हो गया।इस तिरंगा यात्रा में गांव के अनेकों बाइक के साथ सैकड़ों लोग शामिल रहें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper