भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शहडोल न्यूज:-जिला शहडोल के ग्राम विचारपुर, में दो गर्भवती भैंसों की करंट से मौत!

239
Above News


दिनांक 16.08.2024 की रात ग्राम विचारपुर, जिला शहडोल में दो गर्भवती भैंसों की करंट लगने से मौत हो गई। मृत भैंसों के मालिक, श्री कैलाश यादव और श्रीमती श्यामा बाई यादव ने बताया कि उनकी भैंसें देर रात तक घर नहीं लौटीं, जिसके बाद उन्होंने पूरी रात उनकी तलाश की।

अगले दिन, 17.08.2024 को सुबह उन्हें पता चला कि भैंसें स्थानीय कृषक डी.के. सिंह के खेत में मृत पड़ी हैं। घटना स्थल पर पहुंचने पर पुलिस विभाग  में कार्यरत श्री अमर यादव, जो कैलाश यादव के पड़ोसी भी हैं, ने घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

इस दौरान यह संदेह हुआ कि करंट पास के घर में अधिया पर खेती कर रहे बाबूलाल केवट, निवासी मिर्जापुर द्वारा लगाया गया था। कुछ स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद यह भी जानकारी मिली कि इसी स्थान पर कुछ दिन पहले भी करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी, जिसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी।

बाबूलाल केवट, घटना के बाद से फरार है। श्री  यादव ने बाबूलाल की पत्नी, श्रीमती अनीता केवट से सूझबूझ के साथ पूछताछ की, जिसके दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि करंट की तार उनके पति ने ही लगाई थी और तार को पास के तालाब में फेंक दिया था। यह पूछताछ मोबाईल रिकॉर्डिंग के माध्यम से की गई थी, जो अपराधी की पत्नी के बयान को प्रमाणित करता है।

इसके बाद, श्री यादव ने घटना का पूरा विवरण और रिकॉर्डिंग स्थानीय थाना कोतवाली में प्रस्तुत किया। पुलिस अधिकारियों ने घटना की गंभीरता को समझते हुए तत्काल कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए जिला पशु चिकित्सा अधिकारी को सूचित किया। भैंसों की मृत्यु का पंचनामा तैयार किया गया और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

बाबूलाल केवट के गैर जिम्मेदाराना कृत्य के कारण दो गर्भवती भैंसों की मृत्यु हो गई है, और यह संभव है कि इससे किसी व्यक्ति की भी जान जा सकती थी। ऐसे में, आरोपी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही की मांग की जा रही है।

प्रार्थी कैलाश यादव और उनकी माता श्रीमती श्यामा बाई यादव न्याय की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper