बलिया में तीन साल की बच्ची का अपहरण, बड़ी मां ने प्रेमी संग मिलकर रची थी साजिश

प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ बलिया यूपी)
बलिया (यूपी) के सुखपुरा थाना क्षेत्र के आसन गांव से तीन वर्षीय बालिका घर से गायब हो गई। इसकी सूचना परिजनों ने सुखपुरा पुलिस को दी। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर बालिका को 36 घंटे के अंदर शहर कोतवाली के तिखमपुर, रामदहीनपुरम स्थित आवास से रविवार की देर रात बरामद कर लिया। अपहरण की आरोपी बालिका की बड़ी मम्मी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। दोनों किराये का कमरा लेकर चोरी से यहां रहते थे। पैसों के लिए बालिका का अपहरण किया था और पश्चिम बंगाल में बेचने की फिराक में थे।उक्त जानकारी तहसील पत्रकार-डॉ० सैयद सेराज अहमद ने देते हुए हमारे वरिष्ठ संवाददाता-प्रदीप बच्चन को बताया कि
17 अगस्त की शाम श्रीकृष्ण सिंह उर्फ अकलू सिंह निवासी आसन ने सुखपुरा थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि उनकी तीन वर्षीय भतीजी अनुष्का स्व.अशोक सिंह सुबह से गायब है। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की। शक के आधार पर प्रभारी निरीक्षक-योगेन्द्र प्रसाद सिंह ने बालिका की बड़ी मां सपना से भी पूछताछ की। उसने बताया कि घटना के दिन गाजीपुर में थी। जब उसके मोबाइल का लोकेशन देखा गया तो उसकी बात गलत निकली। उसके मोबाइल में एक युवक का फोटो भी मिला। जब लोकेशन चेक किया गया तो शहर कोतवाली के तिखमपुर में दिखा रहा था।
18 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली की उक्त बच्ची तिखमपुर में एक मकान में देखी गई है। पुलिस ने दबिश देकर एक युवक को गिरफ्तार किया और बच्ची को बरामद कर लिया। युवक ने अपना नाम मो.राजा पुत्र स्व.कासिम निवासी डोमनपुरा थाना सिकन्दरपुर बताया। राजा और सपना तिखमपुर के एक मकान में पति-पत्नी की तरह रहते थे। दोनों के पास इस समय पैसा नहीं था। उन लोगों ने अपहरण की योजना बनाई थी कि बच्ची को पश्चिम बंगाल में बेच देंगे। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक-योगेन्द्र प्रसाद सिंह, बेरुआरबारी चौकी प्रभारी-अखिलेश नारायण सिंह आदि शामिल थे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.