भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सेवक समिति ने चंदा एकत्रित कर बेसहारा का दाह संस्कार कराया

230
Above News

प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ बलिया यूपी)
बलिया(यूपी) के मनियर मे राजनीति के क्षेत्र में जो लोग भी काम करते हैं सब लोग समाज सेवा का ही दंम्भ भरते हैं लेकिन सच्ची समाज सेवा तो वही है कि किसी गरीब,मजलूम असहाय,पीड़ित की सेवा की जा सके।ऐसे कार्यों में नौजवानों की एक टीम मनियर में काम कर रही है इस टीम ने नवका ब्रह्म के स्थान पर फ्री में भरपेट भोजन की व्यवस्था विगत दो वर्ष से नवरात्र में कर रही है। उसके अतिरिक्त यह टीम निराश्रित गरीबों का दाह संस्कार करने की भी वीणा भी उठाई है। सेवक समिति ग्रुप के माध्यम से असहाय,निर्धन,गरीब परिवार की मदद कर रही है ।मनियर थाना क्षेत्र के मनियर नगर पंचायत वार्ड नंबर 1 कम्युनिस्ट मोहल्ला निवासी राजभर परिवार का एक व्यक्ति रोजी-रोटी की तलाश में हरियाणा गया था।वहां उसकी बीमारी के कारण मौत हो गई।परिवार में उसके पत्नी एवं दो छोटे बच्चे थे। किसी तरह से व्यवस्था कर उसके शव को हरियाणा से पैतृक निवास स्थान बलिया(यूपी) के मनियर लाया गया। उसके दाह संस्कार के लिए पैसे नहीं थे।यहां तक की उसे जलाने की लकड़ी की भी व्यवस्था करनी पड़ी।सेवक समिति के नौजवानों ने सेवक ग्रुप व्हाट्सएप पर बनाकर लोगों को जोड़ा एवं उसके दाह संस्कार की व्यवस्था करने के लिए मदद की गुहार लगाई। ग्रुप के माध्यम से क्यू आर कोड दिया गया एवं 25 हजार रुपए जुटाने का लक्ष्य रखा। लोगों ने यथा सहयोग दान दिया।दो से तीन दिन के अंदर तीस हजार रुपए की व्यवस्था हो गई। सेवक ग्रुप के सदस्यों ने पहुंचकर पीड़ित परिवार को पच्चीस हजार रुपए की मदद पहुंचाई। पांच हजार रुपए जो बचा हुआ है रख दिया गया है कि किसी दूसरे जरूरतमंद को सहायता पहुंचाई जा सके।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper