भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पोरसा तहसील के शासकीय  प्राथमिक विद्यालय अझेड़ा में स्कूल के सामने शराब की बिक्री

346
Above News

आशीष सिंह की रिपोर्टिंग

ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री जोरों पर, पुलिस व आबकारी विभाग मौन

अंबाह: अंबाह थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम अझेड़ा मे शासकिय प्राथमिक विद्यालय के सामने अवैध शराब की बिक्री , शराब बिक्री का वीडियो वायरल हुआ तो जाकर हमारी टीम ने देखा तो सत्य पाया गया ग्रामीण और सरपंच का कहना है हमने दुकादार को बार-बार समझाया लेकिन वह अपनी आदतों से बाज नहीं आता जिसका हमने पंचनामा बनाकर पुलिस को देने के लिए रखा है। एक तो छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जाने से डरते ओर ऊपर कुछ लोग स्कूल परिसर में आकार शराब की बोतल लेकर बैठ जाते हैं कुछ बच्चों के सामने शराब बिक्री और पीते हुए लोग दिखेगे तो बच्चों पर कैसा असर पड़ेगा लंबे अरसे से फल-फूल रहे देसी विदेशी शराब के अवैध कारोबार से क्षेत्र की युवा पीढ़ी ही नहीं बल्कि किशोरावस्था एवं हर उम्र के लोग नशे की गिरफ्त में फंसते जा रहे हैं किंतु जिम्मेदार अमला शराब माफिया से सांठगांठ कर अपना उल्लू सीधा करने में लगा है। अंबाह के नजदीक आने वाले गांव में गांव की गली मोहल्लों में विगत कई महीनों से देशी और विदेशी शराब की खेप पहुंचाई जा रही है जहां खुलेआम विक्रीकर गांव के युवाओं को नशेड़ी बनाने का षड्यंत्र चल रहा है जिसके पीछे शराब माफिया की मंशा है कि ज्यादा से ज्यादा आबादी नशे कि आदी हो जाए और क्षेत्र में शराब की खपत में इजाफा हो । जबकि शराब माफिया की इस मंशा को आबकारी व पुलिस विभाग शायद भाप नहीं पा रहा और बंद कराने के बजाय नजर अंदाज करती नजर आ रही है अवैध शराब बिक्री चरम पर है। पुलिस प्रशासन भी अवैध शराब बिक्री की कार्यवाही से मुंह मोड़ चुका है। आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी शराब दुकानों से बड़ी मात्रा में शराब लाकर बेची जा रही है।
इनका कहना है
हम अभी दिखवाते है
समीर सौरभ (मुरैना पुलिस अधीक्षक )

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper