कृष्ण जन्मोत्सव पर्व के रूप मे पनाया गया


प्रदीप बच्चन(ब्यूरो चीफ बलिया यूपी)
बलिया(यूपी) के विकास खण्ड व थाना-मनियर अंतर्गत ग्राम सभा-चंदायर मे कृष्ण का जन्मोत्सव पर्व के रूप मे मनाया गया।इस अवसर पर महिलाएं,युवक/युवतियां बच्चों के द्वारा गांव के भिन्न भिन्न जगहों पर बने कृष्ण पंडाल मे भगवान राधा/कृष्ण के चित्र पर फूल/माला/प्रसाद के साथ पूजा अर्चना की गई।कही कही बाल गोपाल माखन चोर के भेष मे दिखाई दिए तो कहीं बच्चें डी जे साउंड पर थिरकते नजर आएं।एक ही गांव मे चार चार स्थानों पर कृष्ण जन्म अष्टमी के दिन पंडाल बना कर “कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाना भक्ति भाव दिखाई देता है।

गांव के लोगों मे इस पावन पर्व के प्रति प्रेम भक्तिभाव दिखाई दिए।जिसमे ग्राम सभा-चंदायर के बड़का डीह पर स्थित बैजनाथ राजभर व ब्रिजा शंकर राजभर(लाइनमैन) के आवास पर,चंदन भारद्वाज,सचिन राजभर,अंश,अंकिता भारद्वाज,दिव्या भारद्वाज,अंकित भारद्वाज,आर्यन भारद्वाज(कृष्ण), वहीं गांव मे स्थित छोटेलाल राजभर के दरवाजे पर राहुल,आकाश, गोलू,लक्ष्मण,सतीश तो गांव के मध्य मे स्थित सत्यनारायण राजभर के द्वार पर,मनीष,अभिषेक,छोटू,धनु,मनु,कांन्हिया,गोलू,अमन,अनिकेत और गांव के उत्तर दिशा मे मठिया पर स्थित शिव मंदिर के प्रांगण मे “कृष्ण जन्म अष्टमी”धूमधाम से मनाया गया।जिसमे राजधारी,अजय,सोनू,अखिलेश,राधेश्याम,मनीष राजभर आदि के सहयोग से पंडाल स्थापित कर भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

Subscribe to my channel
Comments are closed.