भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

देश मजबूती के साथ बढ़ रहा है आगे – उपमुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री ने लोकतंत्र सेनानी स्व. श्री वाल्मिकी प्रसाद गुप्ता की प्रतिमा का किया अनावरण

387
Above News

शहडोल।मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज हमारा देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूल, शिक्षा, चिकित्सा, औद्योगिक विकास जैसे अन्य क्षेत्रों में बेहतर कार्य किया जा रहा है, भारत को आज विश्व गुरु माना जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को स्वतंत्र कराने के लिए हमारे शहीदों ने अपना बलिदान दिया हमें उनके बलिदानों को याद कर उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय श्री वाल्मिकी प्रसाद गुप्ता ने लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयास किए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए लोकतंत्र सेनानी श्री वाल्मिकी गुप्ता ने सतत प्रयास किए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें लोकतंत्र सेनानी श्री वाल्मीकि गुप्ता के आदर्श को आत्मसात करना चाहिए। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला आज शहडोल जिले के ग्राम पंचायत करकी में मीसाबंदी एवं लोकतंत्र सेनानी स्व. श्री वाल्मिकी प्रसाद गुप्ता की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भारत आज निरंतर प्रगति और उन्नति की ओर आगे बढ़ रहा है। रूस और यूक्रेन के युद्ध में फंसे हुए विद्यार्थियों को युद्ध विराम करवाकर जिस प्रकार यूक्रेन से विद्यार्थियों की वापसी की जिसकी सारे विश्व में सराहना की गई। समारोह को विधायक श्री शरद कोल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रभा मिश्रा, विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह, विधायक जैतपुर श्री जयसिंह मरावी, कलेक्टर डॉ केदार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक, सदस्य जिला योजना समिति श्री कमल प्रताप, समाजसेवी श्री अनिल गुप्ता, श्री ब्रजेश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी,समाजसेवी व काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper