भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कृषि विभाग के अधिकारियों का एक दिवसीय डिस्ट्रिक्ट ओरिएंटेशन वर्कशॉप कम ट्रेनिंग कार्यक्रम सम्पन्न

403
Above News

विदिशा।आईटीसी मिशन सुनहरा कल द्वारा विदिशा जिले में क्लाइमेट स्मार्ट एग्रीकल्चर पर जिला स्तरीय कार्यशाला कम ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जलवायु आधारित स्मार्ट कृषि के कंपोनेंट पर रहा कृषि विभाग के कर्मचारियों एसएडीओ और एईओ के उन्मुखीकरण के लिए जिला पंचायत विदिशा के सभागृह में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

इस कार्यक्रम के दौरान श्री नीलेश पाटकर वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी द्वारा जलवायु आधारित खेती के जोखिमों एवम उनके समाधान के तरीकों को समझाया तथा जलवायु आधारित खेती के चार स्मार्ट घटकों क्लाइमेट स्मार्ट कृषि, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, आजीविका विविधीकरण और संस्थागत समर्थन पर विस्तार से चर्चा की। प्रोग्राम के इनपुट और आउटपुट संकेतक आदि। इस दौरान एनसीएचएसई के कार्यक्रम समन्वयक एवम टीम लीडर राजेश वर्मा ने कृषि विभाग के कर्मचारियों के बीच आधारभूत सर्वेक्षण (base line survey) के भरे जाने वाले online एवम ofline सर्वे फार्म को भरने का प्रदर्शन किया। उपसंचालक श्री के.एस.खापडिया सर ने खरीफ फसल पर वर्तमान एवं आगामी कीट एवं रोग प्रबंधन की जानकारी दी।जिला पंचायत विदिशा के अतिरिक्त मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री पंकज जैन सर द्वारा टयूब वेल रिचार्ज के बारे में समझाया विदिशा कृषि विभाग के कर्मचारियों को क्लाइमेट स्मार्ट कृषि कार्यक्रम और बेसलाइन सर्वेक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया गया।
उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान ज़िले से कृषि विभाग के सभी एडीओ, एसएडीओ, एनसीएचएसई विदिशा से रविन्द्र धाकड़ आदि उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper