भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पंचायतों में हो रहे भ्रष्टाचारो पर संबंधित अधिकारी एवं क्षेत्रीय विधायक दे ध्यान -संचालक प्रभाकर तिवारी

714
Above News

क्षेत्रीय विधायको को उपसरपंच संगठन महासमिति संचालक एवं कार्यकर्ता ने सौंपा ज्ञापन

उप सरपंच संगठन महा समिति का स्नेह मिलन कार्यक्रम सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ संपन्न

स्थानीय संपादक अखिलेश कुमार शर्मा

शहडोल। जिल के जयसिंहनगर जनपद पंचायत के सभागार में उप सरपंच संगठन महासमिति का संभागीय स्नेह मिलन कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ l उपसरपंच संगठन महासमिति के जिला मीडिया प्रभारी विक्रम कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 सितंबर को जयसिंहनगर जनपद पंचायत के सभागार में संगठन के द्वारा स्नेह मिलन कार्यक्रम रखा गया था जिसमें सर्वप्रथम महात्मा गांधी की छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए सभी मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया गया इसके बाद अतिथियों के द्वारा अपना-अपना उद्बोधन दूर-दूर से आए हुए उपसरपंच पंचों को अतिथियों ने दिया साथ ही जयसिंहनगर कार्यकारिणी के पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र विधायक एवं उपसरपंच संगठन संचालक के द्वारा दिया गया।

कार्यक्रम में उपसरपंच संगठन संचालक अध्यक्ष प्रभाकर तिवारी ने अपने उद्बोधन में एक कविता के माध्यम से क्षेत्रीय विधायकों को समस्या से अवगत कराते हुए कहा कि उप सरपंच के पास वित्तीय अधिकार नहीं होता सरपंच के पास वित्तीय अधिकार होता है वित्तीय अधिकार को छोड़कर बाकी सभी कार्य उप सरपंच करता है पर सरपंच द्वारा सचिव के साथ सांठ गांठ कर शासकीय रूपों का दुरुपयोग किया जा रहा है जिससे आप विधायक भी परिचित है कई बार कई मामले आपके सज्ञान में भी आते हैं प्रशासनिक अधिकारियों से मैं अपील करना चाहता हूं कि जो आदेश निर्देश आपके द्वारा दिए जाते हैं उन आदेश निर्देशों का धरातल पर कोई सक्रियता नहीं दिखाई देती है इसलिए आप अधिकारी भी अपने आदेश निर्देशों का पालन अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से कराना सुनिश्चित करें विकास कार्यों में प्रदर्शिता होगी तो ग्राम पंचायत का विकास होगा इसलिए हम क्षेत्रीय विधायकों को संगठन की तरफ से सात सूत्री मांग एक पत्र के माध्यम से दे रहे हैं और क्षेत्रीय विधायकों से अपेक्षा करते हैं कि हमारी मांगों पर निश्चित ही कार्यवाहियां होगी।

सात सूत्री मांग

उपसरपंच संगठन महासमिति संचालक प्रभाकर तिवारी ने कहा कि उप सरपंचों के नाम पंचायत दर्पण ऑनलाइन साइट पर दर्ज किया जाना चाहिए। पंचों को उनके वार्डो में निर्माण कार्यों में शासन की मूलभूत योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और भ्रष्टाचार मुक्त कार्यों के लिए गुणवत्ता प्रमाण पत्रों पर सहमति के लिए उप सरपंचों के हस्ताक्षर और शील अनिवार्य की जाए, तभी शासन द्वारा पैसे की निकासी कराई जाए। ऑनलाइन व्हाट्सएप ग्रुप में सचिव और सरपंचों के साथ-साथ उप सरपंचों के भी मोबाइल नंबर जोड़े जाएं।साथ ही पंचों का मानदेय प्रतिमाह 15 सौ रुपये और उप सरपंचों का मानदेय 3000 रुपये किया जाए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी को जनपद और जिला स्तर पर हर महीने उप सरपंचों की बैठक लेनी चाहिए। इसके अलावा कोई भी कार्य बगैर प्रस्ताव पर 70% पंचों की उपस्थिति और उप सरपंचों की सहमति लेकर करवाई जाए।

जयसिंहनगर एवं ब्यौहारी विधायक ने कहा

अधिकारी स्वयं बनता है लेकिन जनप्रतिनिधि को जनता बनती है इसलिए हमें जनता की समस्याओं से भागना नहीं उनकी समस्याओं पर ध्यान देना है और उनकी समस्याओं का समाधान करना है हमे आपसी मतभेद भूलाकर ग्राम एवं गरीब ग्रामीणों की सेवा के लिए अपना सर्वस्व लगा देना चाहिए ।वही जयसिंहनगर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि संगठन की मांग उचित है हम और ब्यौहारी विधायक जी मिलकर प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव जी से संगठन की मांग के संबंध में चर्चा जरूर करेंगे साथ ही श्रीमती सिंह ने कहा कि पंचायत में सरपंच उपसरपंच सचिव रोजगार सब लोग मिलजुल कर विकास कार्य करे जिससे ग्राम पंचायत का विकास हो मैं उपसरपंच संगठन महासमिति के माध्यम से अपील करती हूं ।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

जयसिंहनगर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ,ब्योहारी विधायक शरद जुगलाल कोल , जनपद अध्यक्ष मालती सिंह, जनपद उपाध्याक्ष सिब्बू सिंह, उपसरपंच संगठन महासमिति संचालक अध्यक्ष प्रभाकर तिवारी, उपसरपंच संगठन महासमिति मध्य प्रदेश संरक्षक उमाशंकर सिंह, रामानुज मिश्रा, अखिलेश कुमार शर्मा, कमलेश तिवारी,जनपद सीईओ अशोक मरावी , थाना प्रभारी एसपी चतुर्वेदी उपसरपंच संगठन महासमिति जिला उपाध्यक्ष शहडोल निलेश गौतम राजीव शर्मा, पुष्पराज सिंह बघेल, बाल्मिक यादव, विक्रमादित्य गुप्ता, श्रीमती अंजू धर्मेंद्र सिंह ,संतोष गुप्ता जिला महामंत्री ,मोहम्मद फारुख खान जिला महामंत्री ,नरेंद्र मिश्रा जिला मंत्री, जिला मीडिया प्रभारी विक्रम कुमार मिश्रा,ब्लॉक अध्यक्ष बुढार राजेश शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष गोहपारू राजेश तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष जयसिंहनगर मुकेश गौतम ब्लॉक उपाध्यक्ष ज्योति राघवेंद्र शर्मा, श्याम मुरारी शर्मा अनूपपुर जिला अध्यक्ष ,अनूपपुर जिला त्रिपुरारी कुशवाहा जिला महा मंत्री,हकीक अहमद जिला उपाध्यक्ष , जगजीवन महोबे पुष्पराजगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष, ओमप्रकाश पांडे ब्लॉक अध्यक्ष बदरा, राम प्रसाद पयासी जनपद सदस्य , शिवाकांत गुप्ता,उपसरपंच सचिन मिश्रा दिलीप शुक्ला,रोहित जयसवाल,कुशल चंद्रा ,गुलाब चंद,अजय तिवारी, प्रमोद सिंह,जागेश्वर रजक,उपसरपंच दल्लू नायक मन्नू सिंह जबर खान गया प्रसाद यादव सैकड़ो की संख्या में ग्राम पंचायतो से आए उपसरपंच एवं पंचगंण उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम को सफल बनाने पर उपसरपंच संगठन महासमिति के संचालक अध्यक्ष प्रभाकर तिवारी ने संभाग के ग्राम पंचायतों से आए उप सरपंच एवं पांच भाइयों को धन्यवाद देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper