भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जनपद कुसमी के पंचायत सोनगढ़ में फर्जी बिल वाउचर से करोडो़ का गोलमाल

292
Above News

पूर्व सचिव का कारनामा अपने ही पुत्र के नाम कर दिया करोड़ों का भुगतान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित है पंचायतवासी
सवंददाता रजनीश मौर्या
सीधी।जिले के आदिवासी बहुल जनपद क्षेत्र कुसमी में इन दिनों भ्रष्टाचार पूरे चरम पर है लगातार पंचायत में मनमानी की शिकायत दिन पर दिन आ रही है लेकिन जिम्मेदारो  द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिसका खामियाजा पंचायत वासियों को भुगतना पड़ रहा है कुछ इसी तरह का मामला कुसमी जनपद के ग्राम पंचायत सोनगढ़ का प्रकाश में आया है जहां पूर्व सचिव ने सरकार के खजाने में सेंध लगाते हुए अपने बालक के नाम पर एक करोड़ बीस लाख रुपए का भुगतान किया है
मिली जानकारी अनुसार पूर्व सचिव राजेश गुप्ता ने अपने बालक के फर्म आलोक ट्रेडर्स एवं सगे संबंधियों के नाम पर इसी तरह के कई अन्य निर्माण कार्यों का भुगतान किया है ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की जांच कराने कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ से जांच की मांग उठाई है गौरवतलब हो की सुंदर पंचायत हमेशा अपने भ्रष्टाचार को लेकर सुर्खियों में रही है पूर्व सचिव राजेश गुप्ता के द्वारा किए गए भ्रष्टाचार के कारनामों का काला चिठ्ठा अभी तक नहीं खुला है और वर्तमान सचिव राजेश मिश्रा भी उसी तरह की राह पर चल दिए हैं ग्रामीणों ने बताया कि बीते कई वर्षों से हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ ग्राम वासियों को नहीं मिला है और पंचायत के खाते में जमा राशि 14 लाख 76 हजार रुपए फर्जी बिल वाउचर के सहारे गायब कर दी गई है जमकर हो रही चोरी

*ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित फर्म संचालकों द्वारा लाखों करोड़ों का भुगतान किया जा रहा है लेकिन उनके द्वारा जीएसटी की राशि नहीं जमा कराई जाती है बताया जा रहा है कि उसमें सहित जिले भर में झोले में चलने वाले फर्म हर माह लाखों करोड़ों का टर्नओवर कर रही है लेकिन इनकी जीएसटी नहीं भरा जाता जिससे सरकार को अच्छी खासी चपत लग लग रही है दूसरी तरफ यह फर्म संचालक पंचायत से भुगतान प्राप्त कर सरपंच सचिव को अच्छा खासा कमीशन दे रहे हैं  कारण कि उनके द्वारा सरकार को दी जाने वाली 18% राशि जमा न कर लेप किया जा रहा है*

ग्राम पंचायत का विकास ठप्प ग्रामीणों ने बताया कि बीते 2 वर्ष से ग्राम पंचायत का विकास ठप्प पड़ा हुआ है सचिव राजेश मिश्रा सरपंच से संठगंठ कर आदिवासी का हक मार रहे हैं इसके संबंध में कई बार स्थानीय लोगों द्वारा खण्ड प्रशासन से शिकायत भी कर चुके हैं लेकिन आज तक इनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई दोषियों के खिलाफ कार्यवाही न होने से इनके हौसले बुलंद हो गए हैं बीते 2 वर्ष से ग्राम पंचायत में कोई काम नहीं किया गया और पंचायत विकास के लिए आने वाली राशि चुपचाप तरीके से आहरित कर हजम कर ली जा रही है

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper