भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जनसंपर्क जिला सतना के समाचार

185
Above News

बेबाक शक्ति जिला संवाददाता रोहित पाठक 8821934125
*जन औषधि केन्द्र का शुभारंभ आज*
सतना 16 सितंबर 2024/सरदार वल्लभ भाई पटेल जिला चिकित्सालय सतना में जन औषधि केन्द्र का शुभारंभ 17 सितंबर को प्रातः 10 बजे से किया जायेगा। प्रदेश में जन औषधि केन्द्रों का शुभारंभ महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया जायेगा। जिला चिकित्सालय सतना में रेडक्रास एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में सांसद श्री गणेश सिंह मुख्य अतिथि होंगे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर योगेश ताम्रकार करेंगे। सचिव जिला रेडक्रास सोसायटी सतना डॉ. अरूण त्रिवेदी ने गरिमामय कार्यक्रम में सभी गणमान्य नागरिकों से उपस्थित होने की अपील की।
*दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण निःशुल्क वितरण के लिए शिविर आज*
सतना 16 सितंबर 2024/भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा देश के आकांक्षी ब्लाक एवं अन्य स्थानों पर 75 सामाजिक अधिकारिता शिविरों का आयोजन कर रहा है। इस मौके पर चिन्हित दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण के लिए 17 सितंबर को दोपहर 12 बजे से शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्रमांक-1 सतना में वृहद शिविर का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम रिछाई (एलिम्को) जबलपुर द्वारा माह फरवरी 2024 में जनपदों एवं नगर पालिक निगम सतना के दिव्यांगजनों के हुए परीक्षण शिविरों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदाय किये जाने के लिए चिन्हाकित किया गया है। भारत सरकार की एडिप योजना के तहत इन्हीं हितग्राहियों को निःशुल्क सहायक उपकरण का वितरण 17 सितंबर को सेवा शिविर के माध्यम से किया जायेगा। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री एवं नगरीय विकास एवं आवास संसदीय कार्य मंत्री श्री कैलाश विजय वर्गीय वर्चुअल रूप से जुडेंगे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी और सांसद सतना तथा सभापति अन्य पिछडे वर्गों के कल्याण संबंधी संसदीय समिति श्री गणेश सिंह करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक सर्व श्री नागेन्द्र सिंह, विक्रम सिंह, सुरेन्द्र सिंह गहरवार, सिद्धार्थ कुशवाहा, महापौर योगेश ताम्रकार, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, उपाध्यक्ष सुस्मिता पंकज सिंह परिहार, स्पीकर नगर निगम राजेश चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा एवं आयुक्त निःशक्तजन कल्याण संदीप रजक भी उपस्थित रहेंगे।
*सतना जिले के नवनिर्मित साढे तीन हजार से अधिक आवासों में होगा गृह प्रवेश*
सतना 16 सितंबर 2024/भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रलाय के अंतर्गत मंगलवार 17 सितंबर को भुवनेश्वर (उडीसा) में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में देश भर के 10 लाख हितग्राहियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रथम किश्त जारी की जायेगी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी मध्यप्रदेश के 2 अक्टूबर 2023 के उपरांत पूर्ण किये गये आवासों का वचुअर्ली गृह प्रवेश करायेंगे। कलेक्टर अनुराग वर्मा ने 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए जिले में अपेक्षित तैयारी एवं व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये हैं।
गृह प्रवेश कार्यक्रम के अनुसार सतना जिले में 2 अक्टूबर 2023 से 15 सितंबर 2024 तक प्रधानमंत्री आवास योजना के पूर्ण नवनिर्मित 3 हजार 564 आवासों में गृह प्रवेश कराया जायेगा। सतना जिले में अब तक 1 लाख 20 हजार 95 आवास कंपलीट कर लिये गये है। जिनमें 2 अक्टूबर 2023 तक 1 लाख 16 हजार 531 प्रधानमंत्री आवास पूर्ण किये गये थे। इसके पश्चात की अवधि में 3564 आवास पूर्ण किये गये हैं, जिनका गृह प्रवेश होगा। कार्यक्रम के तहत जिले में सभी पूर्ण आवासों का जिला, जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर पर गृह प्रवेश आयोजन की तैयारियां की जा रही है। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, हितग्राही शामिल होंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को प्रतीकात्मक स्वरूप घर की चाबी सौपी जायेगी। इसके अलावा ग्राम सभा में नवीन हितग्राहियों की जानकारी दी जायेगी।
*मैहर में स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान का शुभारंभ आज*
सतना 16 सितंबर 2024/मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार मैहर जिले में स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के अंतर्गत स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता पर आधारित कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक लगातार संचालित किये जयेंगे। स्वच्छता ही सेवा अभियान का जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ 17 सितंबर को प्रातः 9 बजे से वृहद श्रमदान के साथ किया जायेगा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद मैहर ने बताया कि नगर पलिका परिषद मैहर के पास देवी जी रोड प्रांगण में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में प्रातः 10 बजे से राज्य स्तरीय समारोह और दोपहर 12.30 बजे से प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के संवाद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जायेगा।
*सतना जिले में अब तक 685.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज*
 सतना 16 सितंबर 2024/जिले में इस वर्ष 1 जून से 16 सितंबर 2024 तक 685.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख सतना से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले की सतना (रघुराजनगर) तहसील में 1043.4 मि.मी., सोहावल (रघुराजनगर) में 416.6 मि.मी., बरौंधा (मझगवां) में 715.3 मि.मी, बिरसिंहपुर में 786 मि.मी., रामपुर बाघेलान में 494 मि.मी., नागौद में 933.7 मि.मी., जसो (नागौद) में 322.7 मि.मी. एवं उचेहरा में 775.5 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 891.7 मि.मी. है। गत वर्ष इस अवधि में 579.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी।
*मैहर जिले में अब तक 899.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज*
सतना 16 सितंबर 2024/मैहर जिले में इस वर्ष 1 जून से 16 सितंबर 2024 तक 899.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख मैहर से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले की अमरपाटन तहसील में 838.3 मि.मी., मैहर में 830.9 मि.मी. एवं रामनगर में 1029.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 919.7 मि.मी. है। गत वर्ष इस अवधि में 546.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी।
+++++6
  बेबाक शक्ति न्यूज़ चैनल जिला संवाददाता रोहित पाठक 8821934125

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper