भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और उत्तर प्रदेश के मंत्री रघुराज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग कांग्रेसी पहुंचे थाने

241
Above News

मैहर । भागलपुर में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा राहुल गांधी को आतंकवादी कहे जाने पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष घर्मेश घई ने आपत्ति जताई है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि रेल राज्य मंत्री का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। क्या मंत्री राहुल गांधी के परिवार को नहीं जानते। और इसी तरह उत्तर प्रदेश के मंत्री रघुराज सिंह ने भी इसी प्रतिस्पर्धा का हिस्सा बनते हुए राहुल गांधी के सम्मान के विरुद्ध टिप्पणी की है क्या हमारे देश का यही संस्कार है शहीदों के परिवारों को इस तरह से अपमानित करें उन्होंने कहा कि भारत को आजाद कराने से लेकर देश के विकास तक का काम कांग्रेस और राहुल गांधी के परिवार ने किया है। और मंत्री उस परिवार के राष्ट्रभक्त को आतंकवादी कह रहे हैं।
इस टिप्पणी से राजनीतिक बवाल मचने और  कार्यवाही की मांग उठने के बाद  जिला कांग्रेस के अध्यक्ष  घर्मेश घई  के नेतृत्व मे जिला कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल  कोतवाली पहुंच कर केंद्रीय रेल राज्य मंत्री और उत्तर प्रदेश के मंत्री रघुराज सिंह के  खिलाफ  मामला दर्ज कराने की मांग की है। जिला अध्यक्ष घर्मेश घई ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र मे इस तरह का शाही अंदाज भारतीय प्रतिष्ठा पर प्रहार जैसा ही है राजनीति में बिगडी हुई भाषा शैली इनकी राजनीतिक चिंतन और  सोच का परिचायक भी है  भारत के विकास में आधुनिकीकरण की यात्रा मे जो भूमिका राहुल गांधी के परिवार की है इसका मूल्यांकन कोई राष्ट्र भक्त ही कर सकता है राहुल गांधी के संबंध में इस तरह के बिगड़े बोल राष्ट्र विरोधी शक्तियों के सह पर ही संभव है जिला कांग्रेस इस बयान की कडी निंदा करती है । संबंधितों के खिलाफ मामले दर्ज करने की मांग करती है ।  टी आई कोतवली को आवेदन सौंपने वालों में प्रमुख रहे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी दद्दा मनीष पटेल पूर्व प्रत्याशी केशव प्रसाद चौरसिया वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण तने मिश्रा सेवादल शिवम पांडे,  अखिल मिश्रा ,शनि सिंह, सुनिल कोरी ,वीरेंद्र नामदेव , पंकज सोनी ,नसीब खान आदि  उपस्थित रहे ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper