भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

नामचीन व्यापारी बेलगाम, रेलवे जमीन को बना डाला नर्क से बद्तर, सांस लेना तक हुआ मुश्किल..

180
Above News

सप्ताह में कभी कभार उठता है कचरा, नगर निगम दे रहा है संरक्षण…

बेबाक शक्ति न्यूज़ जिला संवाददाता रोहित पाठक सतना। शहर का एक नामचीन व्यापारी इतना बेलगाम हो गया है कि वह पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान पर पलीता लगा रहा है। खाली रेलवे जमीन पर कचरे का अंबार लगाने वाले बेलगाम व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय नगर निगम सतना द्वारा उसे संरक्षण दिया जा रहा है। रेलवे जमीन पर अवैध तरीके से कचरा डंपिंग यार्ड बना दिया गया है, यहां पर सबसे ज्यादा कचरा फेंकने का काम करने वाले कारोबारी का रसूख नगर निगम की साफ सफाई व्यवस्था पर भारी साबित हो रहा है। रेलवे की अंधेरी पुलिया से स्टेशन रोड़ की तरफ जाने वाली छोटे मार्ग पर दुर्गंध मारती गंदगी यहां रहने वालों के साथ साथ गुजरने वाले लोगों को परेशान करती है। अत्यधिक बदबूदार गंदगी होने के कारण सांस तक लेना मुश्किल हो जाता है। स्टेशन रोड़ पर संचालित होने वाली वीनस की दुकान से सबसे ज्यादा कचरा रेलवे जमीन पर फेंका जाता है। सतना नगर निगम का संरक्षण होने की वजह से बड़ा कारोबारी खुलेआम कचरा फेंकने का काम करवाता है। सतना नगर निगम के आला अधिकारी इस सच्चाई को अच्छी तरह जानते हैं कि अंधेरी पुलिया के तरफ जाने वाली सड़क पर बेतहासा गंदगी फैलाई जाती है, इसके बाद भी नियमित रूप से कचरा उठाने का काम नहीं कराया जाता है। एक तरफ बेलगाम बड़ा कारोबारी डंके की चोंट पर गंदगी फैला रहा है तो वहीं दूसरी ओर सतना नगर निगम केवल तमाशा देख रहा है। स्टेशन रोड़ सहित बाजार आने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा जिस सड़क का उपयोग किया जाता है वहीं पर बड़ा व्यापारी गंदगी फैला रहा है।

कलेक्टर – आयुक्त देखें नजारा तो दांतों तले दबा लेंगे उंगलियां, गंदगी से लोग बेहाल..

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान को साकार करने का जो सपना देखा गया, उसी पर पानी फेरने का काम बड़े कारोबारी द्वारा निरंतर किया जा रहा है। जिस तरीके से गंदगी का साम्राज्य रेलवे जमीन पर बनाया गया है, उसे देखने के बाद जिम्मेदार व्यापारी पर तत्काल एक्शन होना चाहिए। सतना कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त एक बार स्वयं मार्निंग वॉक के दौरान यहां जायजा लेने आ जाएं तो दंग रह जाएंगे और दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे। एक मालदार व्यापारी खुलेआम गंदगी फैला रहा है और मुसीबत सबको झेलनी पड़ रही है। आखिर क्या वजह है कि नगर निगम सतना संबंधित व्यापारी पर शिकंजा कसने में परहेज कर रहा है? कहीं ऐसा तो नहीं नगर निगम का स्वास्थ विभाग पहले से ही चढ़ोत्तरी पाकर मैनेज चल रहा है…?

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper