बेटियों का बेहतर प्रदर्शन बदलते सामाजिक परिदृश्य का संकेत: राज्यपाल

हमें सोचना होगा कि एक सभ्य समाज महिलाओं के विरुद्ध अत्याचार और शोषण की घटनाओं को कब तक बर्दाश्त करेगा? : आनंदी बेन पटेल(राज्यपाल, उत्तर प्रदेश)
प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ बलिया यूपी)
बलिया( यूपी) मे राज्यपाल व जेएनसीयू की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को कहा कि पदक व उपाधि पाने वालों में बड़ी संख्या बेटियों की है, जो देश के बदलते सामाजिक परिदृश्य का संकेत है।उन्होंने आगे कहा कि जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय अकेला नहीं है, बल्कि प्रदेश के अधिकांश विश्वविद्यालयों की यही स्थिति है। राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा के अलावा खेलकूद, प्रशासन, राजनीति आदि दूसरे क्षेत्रों में भी बेटियां उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं।बावजूद इसके, समाज में बेटियों के प्रति भेदभाव और अत्याचार की कतिपय घटनाएं देखने को मिल रही हैं, जो चिंताजनक है। हाल ही में घटी कुछ घटनाओं ने हमें अंदर तक हिला दिया है। हमें सोचना होगा कि एक सभ्य समाज महिलाओं के विरुद्ध अत्याचार और शोषण की घटनाओं को कब तक बर्दाश्त करेगा? तहसील पत्रकार डॉ०सैयद सेराज अहमद ने जानकारी देते हुए हमारे वरिष्ठ संवाददाता-प्रदीप बच्चन को बताया कि कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने आगे कहा कि जब तक हम महिलाओं के प्रति संवेदनशील नहीं होंगे तब तक इस तरह की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगा पाना कठिन होगा। समाज को महिलाओं के प्रति संवेदनशील बनाने की जिम्मेदारी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों पर भी है। कुलाधिपति ने कहा कि विश्वविद्यालयों को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी शिक्षा प्रदान करनी होगी। कौशल विकास के लिए आवश्यक शिक्षा उन्हें प्रदान करनी होगी। सरकार द्वारा युवाओं के लिए मुद्रा योजना, इंटर्नशिप योजना, स्टार्ट अप के लिए अनुदान आदि योजनाओं के तहत आर्थिक प्रोत्साहन उपलब्ध कराया जा रहा है। विश्वविद्यालयों को इसके लिए उपयुक्त विद्यार्थियों को तैयार करना होगा। कुलाधिपति ने अपेक्षा की कि विवि समर्थ पोर्टल, नैक, एम उषा की बेहतर योजना के साथ तैयारी करें और अच्छा प्रदर्शन करें।इसके पूर्व मुख्य अतिथि प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक पद्मश्री डाॅ. रामचेत चौधरी ने बलिया की कृषि संबंधी विशेषताओं का उल्लेख किया। कृषि संबंधी अनुसंधान के लिए उन्होंने युवाओं से आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि व उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि युवाओं को सही दिशा प्रदान करना विवि का दायित्व है। कोई देश और समाज तभी प्रगति कर सकता है, जब वहां के युवा अपनी मेधा और क्षमता का प्रयोग सकारात्मक दिशा में करें। विशिष्ट अतिथि व उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि युवाओं को निरंतर प्रयत्नशील रहने की जरूरत है। उन्हें अपने अंदर के बल और कौशल को जगाना होगा। कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने स्वागत उद्बोधन दिया और विश्वविद्यालय की प्रगति का विवरण प्रस्तुत किया। इसके पूर्व राज्यपाल विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया। भवनों का निरीक्षण किया। विश्वविद्यालय का निर्माण डीएस एंटरप्राइज नोएडा की ओर से किया जा रहा है।
शैक्षणिक शिष्ट यात्रा से कार्यक्रम का आरंभ हुआ, जिसमें कुलसचिव, कुलपति, मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, कुलाधिपति के साथ विद्यापरिषद और कार्य परिषद के सदस्य शामिल रहे। संचालन डाॅ. सरिता पांडेय एवं डाॅ. प्रमोद शंकर पांडेय ने किया,राज्यपाल द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किट वितरण किया गया।बच्चों के उपयोग की आवश्यक वस्तुओं में ट्राई साइकिल,बेबी हार्ष,नंबर मॉडल, फ्रूट मॉडल,बिल्डिंग ब्लॉक, पजल,पलास्टिक बाल, क्ले,रिंग्स,स्टोरी बुक,एजुकेशन मैप,कुर्सी, व्हाइट बोर्ड,डस्टर,और मार्कर इत्यादि शामिल थें।प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को किट दी।कुलाधिपति ने प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को स्कूल बैग एवं फलों की टोकरी प्रदान की। विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांवों के परिषदीय स्कूलों में चित्रकला, भाषण, रंगोली आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। इसके 24 विजेता विद्यार्थियों को कुलाधिपति ने किट प्रदान की। बैग में ड्रॉइंग बुक, लंच बाॅक्स, वॉटर बाटल, स्टोरी बुक, इरेजर, टाॅफी आदि वस्तुएं थीं। इन प्रतियोगिताओं के सर्वश्रेष्ठ तीन विद्यार्थियों सरोज कुमारी प्रजापति, सुहानी, सूरज गुप्त की कुलाधिपति ने विशेष सराहना की।
राज्यपाल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किट प्रदान की गई। इस किट में बच्चों के उपयोग की आवश्यक वस्तुएं ट्राईसाइकिल, बेबी हार्स, नंबर मॉडल, फ्रूट मॉडल, बिल्डिंग ब्लाक, पजल, प्लास्टिक बाल, क्ले, रिंग्स, स्टोरी बुक, एजुकेशन मैप, कुर्सी, व्हाइट बोर्ड, डस्टर एवं मार्कर सम्मिलित थे। ऐसे 100 किट जिला प्रशासन द्वारा एवं ऐसे 50 किट विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा वितरित की जा रही है। कुलाधिपति ने ऐसी 10 किट का सांकेतिक वितरण किया। राज्यपाल ने इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं सीडीओ ओजस्वी राज को हेल्थ किट एवं राजभवन पुस्तक से सम्मानित किया।ऐसे सौ किट जिला प्रशासन द्वारा एवं पचास किट विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा वितरण किया जा रहा है।कुलाधिपति ने ऐसे कुल दस किट का सांकेतिक वितरण किया।राज्यपाल ने इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं सीडीओ ओजस्वी राज को हेल्थ किट के साथ राजभवन पुस्तक देकर सम्मानित किया।जबकि धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव एसएल पाल ने किया।

Subscribe to my channel
Comments are closed.