भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मुकुंदपुर में वन्यजीव संरक्षण सप्ताह का आयोजन 2 से 8 अक्टूबर तक

282
Above News

तुलसीदास बैरागी की रिपोर्ट

सतना : संचालक महाराजा मार्तण्ड सिंह जूदेव व्हाइट टाइगर सफारी एंड जू मुकुंदपुर ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी महाराजा मार्तण्ड सिंह जूदेव व्हाइट टाइगर सफारी एंड जू मुकुंदपुर में 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2024 तक आमजन मानस में वन्य प्राणी संरक्षण के प्रति जनजागृति तथ रूचि उत्पन्न करने के उद्देश्य से वन्यजीव संरक्षण सप्ताह वर्ष 2024 का मनाया जायेगा। जिसमें 2 अक्टूबर को स्कूल एवं कालेज के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगितायें आयोजित की जायेगी। 3 अक्टूबर को वन्य जीवों के संरक्षण एवं जागरूकता के लिये वन्यजीव विशेषज्ञों के साथ चर्चा कर वन्यजीव के संरक्षण एवं महत्व के बारे में जानकारी दी जायेगी। 4 अक्टूबर को ईको फ्रेंडली आर्ट से संबंधित प्रतियोगितायें आयोजित होंगी। 5 अक्टूबर को पर्यटकों स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा जू परिसर में पौध रोपण किया जायेगा। 6 अक्टूबर को वन्य प्राणी अंगीकरण कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें पर्यटकों द्वारा जू के वन्य प्राणियों के मासिक, त्रैमासिक, अर्द्ध वार्षिक एवं वार्षिक अवधि के लिए सुविधा अनुसार निर्धारित शुल्क का भुगतान कर गोद लेने कार्यक्रम एवं कार्यक्रम में भुगतान की गई राशि का 80 जी (5) के तहत आयकर में छूट प्रदान की जायेगी। 7 अक्टूबर को वन्यजीव योगा सत्र के लिए वन्य प्राणियों की मुद्रा में योग अभ्यास जैसे कोबरा, बिल्ली, गिद्ध मुद्रा तथा 8 अक्टूबर को वन्यजीव सप्ताह का परेड एवं रैली तथा पुरस्कार वितरण के साथ समापन किया जायेगा।
कार्यक्रम में भाग लेने के लिए विद्यालयों के प्राचार्य/प्रधान पाठक वन विभाग द्वारा जिला स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगित हेतु विद्यार्थियों के नाम महाराजा मार्तण्ड सिंह जूदेव व्हाइट टाइगर सफारी एंड जू मुकुंदपुर के कार्यालय में ईमेल आईडी whitetigersafarirewa@gmail.com के माध्यम से भेजकर रजिस्टर करा सकते है। अधिक जानकारी के लिए महाराजा मार्तण्ड सिंह जूदेव व्हाइट टाइगर सफारी एण्ड जू मुकुंदपुर कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 7828430037 पर सम्पर्क कर सकते है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper