भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

22वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए सर्वशक्ति सिंह उर्फ मुनमुन जी

379
Above News

प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ बलिया यूपी)
बलिया( यूपी) के मनियर मे 30 सितंबर 2024 दिन सोमवार को पूर्व एमएलसी कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय निर्भय नारायण सिंंह के सुपुत्र सर्वशक्ति कुमार सिंह के 22 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।बलिया(उत्तर प्रदेश) के मनियर स्थित,परशुराम स्थान के विनय मंच के समक्ष पूर्व एमएलसी सर्वशक्ति सिंह के आदमकद प्रतिमा पर लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।बताते चलें कि सर्वशक्ति कुमार सिंह उर्फ मुनमुन जी का जन्म 5 नवंबर 1953 को बलिया जनपद के मनियर कस्बे के संभ्रांत परिवार पूर्व मंत्री निर्भय नारायण सिंह एवं स्वर्गीय वीणा सिंह के तृतीय पुत्र के रूप में हुआ था।यह पांच भाइयों आद्या शक्ति कुमार सिंह,पराशक्ति कुमार सिंह,सर्वशक्ति कुमार सिंह,महाशक्ति कुमार सिंह एवं ईश शक्ति कुमार सिंह के बीच तीसरे नंबर के थे।उनकी शिक्षा लखनऊ विश्वविद्यालय में हुई थी।वह भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष रह चुके थें।संजय गांधी के करीबियों में से वह एक थे। उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य के रूप में वह चुने गए थे।बताया जाता है कि किसी गंभीर बीमारी के चलते इनका निधन 30 सितंबर 2002 में हो गया था।वह अपने पीछे पत्नी मंजू सिंह एक पुत्री निधि एवं एक पुत्र अभिषेक सिंह को छोड़कर परलोक सिधार गए।नगर पंचायत मनियर के पूर्व चेयरमैन ब्रह्म शक्ति कुमार सिंह उर्फ संजय सिंह ने कहा कि बड़े भैया सर्वशक्ति कुमार सिंह उर्फ मुनमुन जी हम लोगों के गार्जियन थे।मिलनसार व्यक्ति थे। पूरे मनियर के लोगों को सम्मान देते थे।साथ ही कार्यकर्ताओं का भी सम्मान रखते थे।अल्प समय में उनका जाना मनियर के लिए काफी क्षति रही जिसकी पूर्ति अभी तक नहीं हो पाई।अंत में उनके अनुज महाशक्ति कुमार सिंह उर्फ कंचन सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। माल्यार्पण करने वालों में जनक सिंह, पूर्व चेयरमैन ब्रह्म शक्ति कुमार सिंह उर्फ संजय सिंह, कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी,पूर्व प्रधानाचार्य व सपा के बांसडीह विधानसभा के अध्यक्ष उदय बहादुर सिंह ,जय राम पांडेय ,मैनेजर सिंह, मानिकचंद सिंह, अभिषेक सिंह, शानू सिंह,मोहन सिंह, हृदय शंकर तिवारी, हीरालाल राय,पराशर मुनिपाल,अनिल सिंह,विजय बहादुर सिंह, एस पी सिंह,संपूर्णानंद सिंह, विजय प्रकाश गुप्ता, हरेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, अमावश तिवारी, टुनटुन सिंह,विनय सिंह,अंजनी सिंह, अखिलेश सिंह, भोला स्वर्णकार सहित आदि लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper