कबतक गरीबो की आह पर इमारतें बनाएगा संतोष सोनी,बॉडी निकालकर हो पोस्टमार्टम,कलेक्टर मैहर मामले में ले संज्ञान।

गरीबो की आह पर खड़ी हुई बुनियाद बहुत दिनों तक नही चलती,गरीबो की आह उनकी बेबसी पर चिलचिलाती सफेदी एक न एक दिन दागदार जरूर होती है। गाड़ी बंगला शान शौकत ऐसे मट्टी पलीद होती है कि इतिहास बन जाती है। इसलिए सलाह है वक्त है सुधर जाओ नही तो एकदिन वही पहुँच जाओगे जहां से चले थे। ऊपरवाले की लाठी से बचो जिसदिन चलेगी आह तक नही निकल पाएगी शिर्फ़ पछतावा हाथ लगेगा।
संतोष सोनी की हवेली के चौकीदारी करते सांप ने डसा मासूम काल कलवित हो गया लेकिन आंख में पानी नही आया और पानी इसलिए नही आया कि मासूम गरीब बेबस लाचार का बेटा था। अपनी साख बचाने के लिए बेटे का पोस्टमार्टम नही होने दिया अस्पताल में अपनी गाड़ी में लिए लिए डॉक्टर को चेक करा मृत घोषित होने पर उसके गांव छोड़ आना संतोष सोनी कहा कि नैतिकता थी। पिता ने घर से लड़के के सर्पदंश की फोटो भेजने के बाद भी शासन ने मिलने वाली सहायता राशि पर पलीदा लगाने वाले की आत्मा नही कापी। मृतक का पिता लगभग डेढ़ वर्ष से काम कर रहा था चौबीस घंटे निगरानी सिंचाई करने वाले अपाहिज पिता को मात्र 5000 रु महीने की मजदूरी देकर शोषण करने वाला सफेद पोश ने मजबूर का कैसा शोषण किया इससे बड़ा कोई उदाहरण नही हो सकता मिनिमम वेजेज एक्ट के सरेआम उलंघन किया। खैर ये संतोष सोनी के लिए कोई नई बात नही थी इसकी तो बुनियाद ही लोगो की चीख पुकार में खड़ी है।
मै अपने मैहर के संभ्रांत जनों से आग्रह करता हु गरीब की पीड़ा में मदद करिए फोटो को गौर से देखिए क्या नही प्रतीत होता कि मासूम को सांप ने डसा है,पिता का भी यही कहना है, इसलिए सभी लोग आगे आइए दफन शरीर को निकलवा कर पोस्टमार्टम कराइये न्याय दिलाइये एक अपाहिज पिता की मजबूरी में सहयोग करिए और पहचानिए जिसे आपने अपने शहर का प्रथम व्यक्ति बनाया आप के लिए उसके क्या भाव है। पिता द्वारा दिये कई चौकाने वाले बयान हमारे पास है जिनके जरिये हम आपको हकीकत से रूबरू कराते रहेंगे फिलहाल गरीब की मदद करिए।
जिले की कलेक्टर महोदया मामले में संज्ञान ले और न्याय करे जिससे न्याय की आबरू बची रहे।
जिला संवाददाता रोहित पाठक

Subscribe to my channel
Comments are closed.