भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जसो मंडल की सदस्यता महाअभियान की समीक्षा बैठक संपन्न

189
Above News

नागौद :- भारतीय जनता पार्टी जिला सतना के जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा जी के निर्देशन पर भारतीय जनता पार्टी जिला सतना के नागौद विधानसभा के जसो मंडल के संगठन पर्व के तहत सदस्यता महाअभियान की समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री श्रीकृष्ण द्विवेदी (एडवोकेट) उपस्थित रहे एवं बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कृष्ण शरण सिंह “धुन्नी राजा” ने किया| विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष किरण सेन एवं सोशल मीडिया के जिला सहसंयोजक शिवनारायण पांडे (एडवोकेट) तथा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री कारे लाल कोल उपस्थित रहे | बैठक का संचालन मंडल महामंत्री पुरुषोत्तम सोनी ने किया एवं आए हुए अतिथियों का आभार शक्ति केंद्र संयोजक जगदीश शर्मा ने किया| मुख्य अतिथि श्रीकृष्ण द्विवेदी (एडवोकेट) ने कहा कि सदस्यता महाअभियान का द्वितीय चरण 2 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलना है जिसमें हमको प्रत्येक बूथ में जो हमारी बूथ समिति बनी है उसे बूथ समिति के सदस्यों की सदस्यता का नवीनीकरण करना है एवं उसके पश्चात भारतीय जनता पार्टी की जनहितैषी योजनाओं का बखान करते हुए घर-घर जाकर जो शेष लोग सदस्य बनने से रह गए हैं उनको मिस्ड कॉल मरवा कर और उसके पश्चात उनके फार्म भरवा कर भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनना है हमको महिलाओं को अधिक से अधिक सदस्य बनाने के लिए प्रेरित करना तथा भारतीय जनता पार्टी के साथ युवाओं का अधिक लगाव है इस कारण हमको उनको भी अधिक से अधिक भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनना है|

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper